{"_id":"68dc240e3da46fafb80f3444","slug":"when-his-wife-refused-to-come-with-him-he-committed-suicide-by-drinking-pesticide-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-157096-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पत्नी ने साथ आने से मना किया तो कीटनाशक पीकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पत्नी ने साथ आने से मना किया तो कीटनाशक पीकर दी जान
Wed, 01 Oct 2025 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
धौरहरा। पत्नी के ससुराल आने से मना करने पर खमरिया थाना क्षेत्र के राजापुर बाजार निवासी हीरालाल ने कीटनाशक पीकर जान दे दी। उनके पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
राजापुर बाजार निवासी रामखेलावन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पुत्र हीरालाल की शादी 12 वर्ष पूर्व गांव की ही वर्षा रानी पुत्री राजकिशोर से हुई थी। उसके दो बच्चे विकास और विशाल हैं। बहू वर्षा रानी एक सप्ताह पहले मायके गई थी। हीरालाल कई बार विदा कराने गया, पर वह नहीं आई। रविवार को वह फिर से ससुराल से अपनी पत्नी को विदा कराने गया तो वहां उसकी ससुराल वालों ने अभद्रता की और उसकी पत्नी ने आने से मना कर दिया।
इससे क्षुब्ध होकर बेटे हीरालाल ने कीटनाशक पी लिया। हालात बिगड़ी तो उसे लेकर लखीमपुर अस्पताल जा रहे थे। नकहा के पास उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी वर्षा रानी, राजकिशोर और राजकिशोर की पत्नी निवासी राजापुर बाजार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। प्रभारी निरीक्षक ओपी राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है। संवाद