फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   When his wife left him, his father-in-law was killed.

Lakhimpur Kheri News: पत्नी छोड़कर गई तो उसके ससुर को मार डाला

Mon, 16 Dec 2024 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
When his wife left him, his father-in-law was killed.
गोला गोकर्णनाथ। नगर निवासी एक युवक को उसकी पत्नी छोड़कर चली गई तो उसने सोमवार देर शाम पत्नी के पिता से विवाद किया और बांका मारकर हत्या कर दी। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी निवासी मृतक 56 वर्षीय सुरेश गुप्ता की पत्नी गुड्डी देवी ने बताया कि सोमवार की रात करीब 8:30 बजे वह भुसौरिया चौराहा से अपनी पान पुड़िया की दुकान बंद करके घर आईं। घर के बाहर कुम्हारन टोला निवासी अमन वाल्मीकि उनके पति सुरेश गुप्ता से झगड़ा कर रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान अमन वाल्मीकि ने सुरेश की गर्दन पर बांका मार दिया। इसमें सुरेश गंभीर घायल हो गए। परिजन उन्हें गोला सीएचसी लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी गुड्डी देवी ने बताया कि आरोपी अमन वाल्मीकि दो वर्ष पूर्व उनकी विवाहिता पुत्री कंचन को ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंचन छह माह पहले अमन के कृत्यों से तंग आकर कहीं चली गई है। इसी को लेकर आए दिन आरोपी अमन वाल्मीकि घर आकर गाली गलौज करता था। कहता था कि कंचन को लाकर दो नहीं तो जान से मार देंगे। गुड्डी देवी ने पुलिस पर भी आरोप लगाया कि अमन वाल्मीकि द्वारा जान से मार देने की धमकी की शिकायत पुलिस से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।


सूचना पर पहुंचे सीओ गवेंद्र गौतम ने बताया कि मृतक के गर्दन पर दाहिने कान के नीचे धारदार हथियार से प्रहार किया गया है। आरोपी अमन वाल्मीकि के खिलाफ तहरीर दी गई है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed