{"_id":"67081ee6deff90f4eb021624","slug":"wheat-and-rice-will-be-available-at-25-kg-per-unit-from-november-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-130762-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नवंबर से प्रति यूनिट ढाई-ढाई किलो मिलेगा गेहूं और चावल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नवंबर से प्रति यूनिट ढाई-ढाई किलो मिलेगा गेहूं और चावल
विज्ञापन
बांकेगंज। नवंबर से खाद्यान्न वितरण प्रणाली की व्यवस्था में बदलाव आएगा। नई वितरण व्यवस्था लागू होने से कार्डधारकों के अनाज का कोटा अब बराबर हो जाएगा।
अब तक पात्र गृहस्थी कार्ड पर प्रति यूनिट तीन किलो चावल और दो किलो गेहूं मिलता था। वहीं नवंबर से ढाई किलो गेहूं और ढाई किलो चावल मिलेगा। वहीं अंत्योदय कार्ड पर मिलने वाला 35 किलो खाद्यान्न का कोटा भी बदल दिया जाएगा। अंत्योदय कार्डधारक को प्रति कार्ड 21 किलो चावल व 14 किलो गेहूं के बजाय 18 किलो चावल और 17 किलो गेहूं दिया जाएगा। दोनों खाद्यान्न योजनाओं में चावल की मात्रा घटाकर गेहूं की मात्रा में वृद्धि की गई है।
बांकेगंज ब्लॉक क्षेत्र में पात्र गृहस्थी व अंत्योदय के करीब 46718 कार्डधारक हैं। इसमें अंत्योदय के 6423 उपभोक्ता शामिल हैं। गोला तहसील क्षेत्र के पूर्ति निरीक्षक गौरव कुमार शर्मा ने बताया कि नवंबर से नई वितरण व्यवस्था को संचालित करने के लिए सभी कोटेदारों को निर्देश दिया गया है। सभी कार्डधारकों को नई व्यवस्था के तहत राशन वितरण किया जाएगा।