फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   WhatsApp account created with DM's photo and name

डीएम के फोटो और नाम से बनाया व्हाट्सएप अकाउंट

Thu, 26 May 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
WhatsApp account created with DM's photo and name
WhatsApp account created with DM's photo and name
तहसीलदार को मैसेज भेजकर मांगा गिफ्ट का भुगतान, अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। साइबर क्राइम का एक हाई प्रोफाइल मामला प्रकाश में आया है। ठगों ने लोगों को ठगने के लिए डीएम के फोटो और नाम के साथ व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर तहसीलदार को ही ठगने का प्रयास कर डाला। तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता ने अज्ञात के खिलाफ व्हाट्सएप नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया है।
तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता ने कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि बुधवार की दोपहर 2:02 पर उनके सीयूजी नंबर 9454416575 पर डीएम के फोटो लगे व्हाट्सएप अकाउंट 8058710138 से मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले ने अमेजॉन गिफ्ट कार्ड का लिंक भेजते हुए उस के माध्यम से भुगतान करने को कहा। जब तहसीलदार ने व्हाट्सएप पर चैट करके नाम पूछा तो उसने अपना नाम महेंद्र बहादुर सिंह बताया। इस तरह ठग ने डीएम का फोटो लगाकर अपना अकाउंट बनाकर तहसीलदार को ठगने का प्रयास किया।
विज्ञापन

तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता ने अज्ञात के खिलाफ व्हाट्सएप नंबर के आधार पर 419, 420, 66 सी, 66 डी के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार उपाध्याय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नंबर की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed