फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Welcomed the new year with loved ones amidst the restrictions of Corona

कोरोना की बंदिशों के बीच अपनों के संग किया नए साल का स्वागत

Sat, 01 Jan 2022 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Welcomed the new year with loved ones amidst the restrictions of Corona
दुकान पर केक पैक करातीं महिलाएं।
रात 12 बजते ही शुरू हो गया था बधाई देने का सिलसिला, घरों में काटा गया केक
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। शुक्रवार की रात 12 बजते ही पूरा जिला हैप्पी न्यू ईयर से गूंज उठा। घरों में नए साल को लेकर जहां केक और मिठाइयां एक-दूसरे को खिलाई गईं, वहीं लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं दीं। उधर, रेस्टोरेंट और होटलों में रात आठ बजे से ही जश्न शुरू हो गया, जो नाइट कर्फ्यू लागू होने से पहले खत्म कर दिया गया।
2021 की विदाई और 2022 के स्वागत को लेकर शुक्रवार को दिन भर तैयारियों का दौर चलता रहा। इसको लेकर बच्चे और युवा खासा उत्साहित दिखे। हर कोई अपने अंदाज में नए साल का स्वागत करने के लिए बेताब था। ओमिक्रॉन के खतरे को लेकर इस बार भी देर रात धमाल नहीं हो सका। नाइट कर्फ्यू के चलते रात 10 बजते ही रेस्टोरेंट आदि में सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन

नए साल को लेकर खूब बिके केक और चॉकलेट
नववर्ष की पूर्व संध्या पर बच्चों से लेकर युवा दुकानों पर गिफ्ट खरीदते दिखे। हर कोई अपने अंदाज में नया साल मनाने में मशगूल रहा। ऐसे में केक, चॉकलेट से लेकर गिफ्ट और बुकें खरीदने के लिए दुकानों पर दिन भर भीड़ उमड़ती रही। उधर, रात 12 बजते ही घरों में केक कटने के बाद हैप्पी न्यू ईयर की गूंज सुनाई देने लगी। सोशल मीडिया पर अपनों को बधाई देने का दौर शुरू हो गया। खुशनुमा माहौल में युवाओं ने नव वर्ष 2022 का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम होते ही रेस्टोरेंट में बढ़ने लगी रौनक
कोरोना कर्फ्यू के कारण शुक्रवार शाम को ही युवाओं का रेस्टोरेंट और होटल पहुंचना शुरू हो गया। वहीं नववर्ष को लेकर रेस्टोरेंट को भी खूब सजाया संवारा गया था। तमाम लोग परिवार संग डिनर करने पहुंचे।
दीपदान कर किया नववर्ष का स्वागत
लखीमपुर खीरी। नववर्ष के स्वागत को लेकर गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ के युवाओं ने श्री वेदमाता गायत्री शक्तिपीठ पर नववर्ष की पूर्व संध्या पर दीपों की रंगोली बनाई। अनुराग मौर्य ने बताया कि नए वर्ष पर गांव से शहर तक युवाओं को व्यसनमुक्ति, वृक्षगंगा अभियान, साधना, स्वावलंबन, योग और स्वास्थ्य संवर्धन आदि अभियानों से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। युवा प्रकोष्ठ के कुलदीप वर्मा, प्रिंस रंजन बरनवाल, शुभम गुप्ता, नेहा मिश्रा, रचना अग्रवाल, विजय मौर्य, सौरभ श्रीवास्तव, लक्ष्मी मौर्य, दीक्षा वर्मा ने दीपों की रंगाली बनाकर नए साल का स्वागत किया। संवाद

बच्चों ने नए साल-2022 के स्वागत में सजाए घर
गोला गोकर्णनाथ। कोरोना के नए वैरिएंट के संक्रमण की आशंका के चलते बच्चों और युवाओं ने घरों में ही नववर्ष की तैयारियां की हुई थीं। नए साल के स्वागत को लेकर बच्चों और युवाओं ने घरों में खासी तैयारियां की हुई थीं।
नए साल को लेकर काफी उत्साह है। उम्मीद है वर्ष 2022 में सब कुछ अच्छा होगा। केक काटकर घर में ही नंबर मनाएंगे।
- कनक मिश्रा, गोला
सहेलियों के साथ घर पर ही नववर्ष की तैयारी की है। परिवार के सदस्यों और सहेलियों के साथ घर में ही नंबर पर मस्ती करेंगे।
- उमरा खान, गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed