{"_id":"69e26f36ad9abd0d7e055b5b","slug":"weighing-will-not-stop-even-if-there-is-no-farmer-id-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-173080-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: फार्मर आईडी नहीं तो भी तौल रुकेगी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: फार्मर आईडी नहीं तो भी तौल रुकेगी नहीं
Fri, 17 Apr 2026 11:04 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
पलिया के पीसीयू केंद्र पर शुरू हुई तौल। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले में गेहूं खरीद की धीमी रफ्तार पर प्रशासन सख्त हो गया है। शुक्रवार को एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने मंडी समिति राजापुर पहुंचकर क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और लापरवाही पर नाराजगी जताई।
निरीक्षण में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपेक्षित खरीद न होने पर केंद्र प्रभारियों को चेतावनी दी गई। एडीएम ने निर्देश दिए कि किसी भी किसान को बिना तौल के वापस न किया जाए। फार्मर आईडी न होने पर मौके पर ही बनाकर गेहूं की तौल कराई जाए।
उन्होंने कहा कि खरीद प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान पेयजल, छाया और बैठने जैसी सुविधाओं की भी जांच की गई। अधिकारियों को खरीद में तेजी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
200 बोरे आए, तौल शुरू होने से किसानों को राहत
पलियाकलां। गेहूं खरीद के निर्देश 30 मार्च से होने के बावजूद बारदाने की कमी से पीसीयू केंद्र पर तौल शुरू नहीं हो पा रही थी, जिससे किसान परेशान थे। अब 200 बोरे बारदाना पहुंचने के बाद केंद्र पर तौल प्रक्रिया शुरू हो गई है।
कांटा लगते ही किसान अपनी उपज लेकर केंद्र पहुंचने लगे और मंडी परिसर में रौनक लौट आई। पीसीयू केंद्र प्रभारी सुमित गुप्ता ने बताया कि बारदाने की कमी के कारण तौल में देरी हुई, लेकिन अब आपूर्ति शुरू हो गई है और खरीद लगातार जारी रहेगी। तौल शुरू होने से किसानों ने राहत महसूस की है और केंद्र पर आवक बढ़ने लगी है। संवाद
-- -
निघासन में नई उप मंडी का शुभारंभ
निघासन। नवनिर्मित उपमंडी स्थल का शुक्रवार को विधायक शशांक वर्मा और एसडीएम राजीव निगम की मौजूदगी में शुभारंभ हुआ। विधायक शशांक वर्मा ने कहा कि यह मंडी किसानों को सीधा लाभ देने और उनकी उपज की पारदर्शी खरीद सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि गेहूं की खरीद ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर होगी, जिससे सभी किसानों को समान अवसर मिलेगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि मंडी में किसी भी प्रकार के बिचौलियों का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसडीएम राजीव निगम सहित अन्य अधिकारियों ने मंडी परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। संवाद