फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Weather wreaks havoc: trains stranded, power outages... crops ruined

मौसम का कहर : ट्रेन फंसी, बिजली गुल... फसलें बर्बाद

Wed, 08 Apr 2026 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 08 Apr 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Weather wreaks havoc: trains stranded, power outages... crops ruined
दोपहर बाद हुई बारिश में कुछ इस तरह निकले लोग। संवाद
लखीमपुर खीरी/बांकेगंज/मैलानी। बेमौसम आंधी, तेज बारिश और ओलावृष्टि ने जिले में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। कहीं रेल यातायात बाधित हुआ, तो कहीं घंटों बिजली गुल रही। सबसे ज्यादा मार किसानों पर पड़ी, जिनकी खड़ी और कटी फसलें खेतों में ही बर्बाद हो गईं।
विज्ञापन

बांकेगंज-मैलानी रेल खंड पर दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन, मैलानी रेंज जंगल में किमी 185 के पास ओएचई लाइन पर साखू पेड़ की मोटी डाल गिर गई। इसी दौरान मैलानी से सीतापुर जा रही ट्रेन संख्या 55081 को लोको पायलट ने रोककर सूचना स्टेशन को दी। सीतापुर से पहुंची टॉवर वैगन टीम ने पेड़ हटाकर लाइन दुरुस्त की। इस बीच जंगल में खड़ी ट्रेन में यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। बाद में ट्रेन को वापस मैलानी भेजा गया और ट्रैक क्लियर होने पर शाम सवा छह बजे दोबारा रवाना किया गया।
विज्ञापन


आंधी और बारिश का असर बिजली आपूर्ति पर भी पड़ा। मैलानी में गोला से आने वाली 33 केवी मेन लाइन में फाल्ट आने से सप्लाई बाधित हो गई। बिजलीकर्मी पेट्रोलिंग में जुटे रहे, लेकिन शाम सात बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। शहर में भी शाम पांच बजे बारिश के दौरान बिजली गुल हो गई, जो देर रात तक सुचारु नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम के इस बदलाव ने किसानों की सबसे ज्यादा चिंता बढ़ाई है। तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं, मसूर और केले की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में खड़ी फसल गिर गई, जबकि कई जगह कटी फसल भी भीगकर खराब हो गई। आम के बौर झड़ने से उत्पादन पर भी संकट गहरा गया है।

------------15 से 20 मिनट तक हुई ओलावृष्टि----------
बिजुआ, राजगढ़ और गदियाना क्षेत्रों में 15 से 20 मिनट तक चली ओलावृष्टि से खेत और सड़कें सफेद चादर में ढक गईं। बेल वाली सब्जियों और खीरा-ककड़ी की अगेती फसल को भी नुकसान पहुंचा है। बिझौली में किसानों ने बताया कि कटी गेहूं की फसल भीगने से नुकसान हुआ है। अमीरनगर में गेहूं की कटाई पूरी तरह ठप हो गई है, जबकि ममरी क्षेत्र में लगातार आंधी के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहने से कटाई-मड़ाई प्रभावित हो रही है। जेई धर्मेंद्र सिंह के अनुसार बार-बार फाल्ट आने से सप्लाई रोकनी पड़ रही है। बांकेगंज क्षेत्र में किसानों ने बताया कि पिछले साल धान की फसल खराब हुई थी और इस बार गेहूं को नुकसान हो रहा है, जिससे उन्हें दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। वहीं निघासन क्षेत्र में तेज हवा और ओलों से केले की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, कई जगह पौधे टूटकर गिर गए।

----गेहूं का दाना पड़ सकता है काला----
कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुहेल के अनुसार बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं का दाना काला पड़ सकता है, जिससे गुणवत्ता प्रभावित होगी। भूसा भी खराब होगा और गन्ना बोआई में देरी के साथ सब्जियों व आम के बौर को भी नुकसान होगा।
------------
पिछले साल धान खराब हुआ था, इस बार गेहूं भी बर्बाद हो रहा है, अब समझ नहीं आ रहा क्या करें।
-यदुनंदन सिंह, किसान, बांकेगंज
--------------
कटी हुई फसल भी भीग गई, उठाने का मौका नहीं मिला। पूरा नुकसान हो गया।
-चंदन सिंह, किसान, बिझौली

दोपहर बाद हुई बारिश में कुछ इस तरह निकले लोग। संवाद

दोपहर बाद हुई बारिश में कुछ इस तरह निकले लोग। संवाद

दोपहर बाद हुई बारिश में कुछ इस तरह निकले लोग। संवाद

दोपहर बाद हुई बारिश में कुछ इस तरह निकले लोग। संवाद

दोपहर बाद हुई बारिश में कुछ इस तरह निकले लोग। संवाद

दोपहर बाद हुई बारिश में कुछ इस तरह निकले लोग। संवाद

दोपहर बाद हुई बारिश में कुछ इस तरह निकले लोग। संवाद

दोपहर बाद हुई बारिश में कुछ इस तरह निकले लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed