फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Weather: Shadow fog in the morning, relief from the sunshine in the afternoon

मौसमः सुबह छाया रहा कोहरा, दोपहर बाद धूप खिलने पर मिली राहत

Tue, 08 Feb 2022 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Weather: Shadow fog in the morning, relief from the sunshine in the afternoon
कई दिनों की सर्दी के बाद निकली गुन गुनी धूप के बावजूद जारी गलन से इस तरह बचाव करती महिलाएं - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। जनपद में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ने का दौर जारी है। सोमवार की सुबह कोहरा गिरने के कारण शीतलहर व गलन का प्रकोप रहा। दोपहर बाद धूप निकली, तब जाकर लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

जनवरी के बाद फरवरी के प्रथम सप्ताह में कड़ाके की ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया है। सोमवार को भी सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे लोगों को शीतलहर व गलन का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद धूप निकलने पर लोगों को ठंड से राहत मिल पाई। लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया। बाजारों में भी चहल पहल बढ़ी। दुकानदारों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन

इससे पहले बेेमौसम बारिश ने जनजीवन अस्त व्यवस्त कर दिया था। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि आद्रता 95 प्रतिशत रही। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि सुबह के वक्त कोहरा गिर सकता है। तीन-चार दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में मामूली वृद्घि हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को ठंड से बढ़ी परेशानी
पलियाकलां। तराई क्षेत्र में दो दिनों से मौसम काफी बदल गया है। यहां सुबह भयंकर कोहरा पड़ने के बाद दोपहर बाद धूप के दर्शन होते हैं। तो शाम को फिर से ठंड व गलन बढ़ने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सोमवार को सुबह कोहरे के बाद दोपहर एक बजे के आसपास धूप निकली, शाम को फिर मौसम ने करवट ली और गलन बढ़ गई। वहीं चलने वाली शीतलहर से वाहन चालकों को दिक्कतें आईं। कोहरा पड़ने से लाही व आलू की फसल को खासा नुकसान पहुंच रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed