{"_id":"6081d9ac8ebc3e8dbb65914e","slug":"weather-lakhimpur-news-bly4447028154","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-बारिश से कई क्षेत्रों में 12 से 14 घंटे तक ठप रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-बारिश से कई क्षेत्रों में 12 से 14 घंटे तक ठप रही बिजली
विज्ञापन
लखीमपुर के नई बस्ती पावर हाउस पर ट्रांसफार्मर ठीक करते कर्मचारी। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। बुधवार की रात 9:30 बजे आंधी-बारिश से कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पेड़ों की डाल टूटने से बिजली के तार टूट गए तो कहीं पोल गिर गए। इससे रात भर पूरे जनपद में ब्लैक आउट रहा। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को सुबह से बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए कर्मचारियों ने लाइनों को दुरुस्त करने का काम शुरू किया, जिससे शहर में कुछ जगहों की सप्लाई करीब 10 बजे तक बहाल हो सकी। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति करीब 14 घंटे के बाद बहाल हो पाई।
अधीक्षण अभियंता अरविंद सिंघल ने बताया कि बुधवार रात में आंधी से कई जगह पेड़ की डाल टूटकर गिरने से बिजली के तार टूट गए थे। रात में खराब मौसम के चलते लाइन को दुरुस्त करने का काम शुुुरू नहीं किया जा सका। दूसरे दिन बृहस्पतिवार की सुबह से कर्मचारियों ने बिजली लाइनों को दुरुस्त करने का काम शुरू किया, जिससे शहर समेत नगरीय क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति 10 बजे तक बहाल कर दी गई। ग्रामीण क्षेत्रों की सप्लाई भी दोपहर तक बहाल कर दी गई।
मोहम्मदी। रात में तेज आंधी चलने से कई पेड़ टूट गए तो घरों में पड़ीं टिने इधर-उधर दूर जा गिरीं। आम की फसल को काफी नुकसान हुआ। जिन किसानों का गेहूं कृषि मंडी में बाहर पड़ा था वह किसान परेशान रहे। एसडीओ जगदीश सिंह ने बताया कि आंधी से कोई खास नुकसान नहीं हुआ है कहीं-कहीं तारों पर पेड़ गिरने की शिकायत आई है उन को ठीक कर दिया गया है।
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। बुधवार शाम आई आंधी से रात भर बिजली गुल रही। जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज हवा से आम की फसल को नुकसान हुआ है वहीं गन्ने की फसल को वर्षा के पानी से लाभ हुआ है।
ममरी। बारिश से किसानों के खेतों में खड़ी और कटी पड़ी गेहूं की लॉक नम हो जाने से कटाई मड़ाई का कार्य बाधित हो गया है, साथ ही लाइन में फाल्ट आने से बिजली सप्लाई ठप हो गई है। किसानों का कहना है कि यदि और बारिश हुई तो गेहूं का दाना भीग कर बर्बाद हो जाएगा।
रोशननगर। क्षेत्र के ग्राम रोशननगर, बाबरपुर, रामपुर, जमुनहां, सेखवापुर, अंबरपुर, बरगदिया, कोर्रैया लोहरना, परेली आदि में बुधवार रात और बृहस्पतिवार को बिजली गुल रही, जिससे लोगों को भीषण गर्मी में कठिनाई हुई।
सिकन्द्राबाद। भीखमपुर मदारपुर सहित सभी फीडरो के 300 से अधिक गांवों की बिजली सप्लाई मेन लाइन ब्रेक डाउन होने की वजह से बुधवार रात 11 बजे के बाद ठप हो गई। करीब 15 घंटे बाद बिजली बहाल हुई। वहीं, बेहजम विद्युत उपकेंद्र के भी करीब 300 गांव की बिजली सप्लाई फाल्ट के कारण ठप है।
खीरी टाउन। आंधी पानी से कस्बा खीरी व आसपास के गांव में फीडर एक और दो के बिजली के खंभे व तार टूटने से बिजली की सप्लाई प्रभावित रही। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे से किसी तहर बिजली आई। वहीं, फीडर नंबर एक की सप्लाई देर शाम तक नही सही हो पाई जिससे मोहल्ला डीहपुर, नरिया, आंशिक कटरा,सय्यदवाड़ा आदि अंधेरे में डूबे रहे।
पसगवां। आंधी और हल्की बारिश से फसलों को कोई नुकसान नही हुआ हालांकि रात भर बिजली गुल रही। आंधी आते ही बिजली काट दी गई, जिससे रात भर बिजली गायब रही और सुबह बहाल हो सकी। संवाद