{"_id":"5e9b27a18ebc3e769104407d","slug":"weather-lakhimpur-news-bly403073670","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से फसल में आई नमी, गेहूं कटाई कार्य बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से फसल में आई नमी, गेहूं कटाई कार्य बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। जिले के कई इलाकों में शुक्रवार रात आई तेज आंधी और शनिवार सुबह बूंदाबांदी से किसानों की धड़कने बढ़ गईं। कई इलाकों में बिजली सप्लाई भी बाधित हुई। खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल कई स्थानों पर आंधी में उड़ गई। वहीं सुबह हुई बारिश से फसल में नमी आ गई जिससे गेहूं का कटान कार्य प्रभावित हो गया।
बांकेगंज। शनिवार भोर में तेज हवाओं संग हुई बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। इलाकाई किसानों का कहना है कि बारिश से फसल में आई नमी के चलते गेहूं कटाई कार्य बाधित हुुआ है। फसल को आंशिक नुकसान हुआ है तो गन्ना फसल के लिए यह फायदेमंद साबित हुई है।
अमीरनगर। शुक्रवार की रात आंधी के बाद इलाके में बिजली गुल हो गई। इलाके में पूरी रात अंधेरा छाया रहा। रेहरिया बिजली उपकेंद्र के फीडर पिपरिया धनी के गांव देवरिया गांव में शनिवार की सुबह 10 बजे एक बार बिजली आई और चली गई।
विज्ञापन
बिजली गिरने से चार छप्परनुमा घर राख
गोला तहसील के कन्नापुर गांव में शुक्रवार की रात बिजली गिरने से चार झोंपड़ियों मे आग लग गई, सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ।
भीरा थाना क्षेत्र के कन्नापुर मझगई गांव में शुक्रवार रात करीब दो बजे बिजली गिरने से सुखदेई पत्नी मुखलाल, सर्वेश कुमार पुत्र मुखलाल, टिंकू लाल पुत्र मुखलाल, बांकेलाल पुत्र रामधर के घर बिजली गिरने से राख हो गए। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल विजय मिश्रा ने नुकसान का आकलन किया। कोटेदार बालगोविंद ने पीड़ित परिवारों की मदद की है। ग्राम प्रधान तोताराम ने बताया कि लेखपाल से सर्वे कराकर प्रशासन से मदद दिलाई जाएगी।