फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   weather

मौसम ने बदली करवट, आज भी हो सकती है बारिश

Wed, 29 Jan 2020 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
weather
पश्चिमी विक्षोभ से बने बारिश के हालात, सड़कों पर पसरा सन्नाटा
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम ने फिर करवट बदली है, जिससे मंगलवार की शाम को जिले भर में बारिश हुई। अचानक बारिश होने से दोपहिया वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई। फिर सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। लोग घरों में दुबके नजर गए। मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को भी बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है और तेज हवाएं चल सकती हैं।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान आंचलिक केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि जम्मू-कश्मीर बॉर्डर से पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर प्रदेश समेत कई अन्य प्रदेशों पर पड़ा है। इससे जगह-जगह हल्की बारिश हुई है। उन्होंने बताया कि बुधवार को भी बारिश होने के पूरी संभावना हैं। इसके साथ ही तापमान में मामूली गिरावट भी आ सकती है। गुरुवार को बादलों की आवाजाही रहेगी। इसके बाद ही मौसम सामान्य होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed