{"_id":"5e1f60c08ebc3e4ae64c217b","slug":"weather-lakhimpur-news-bly3920606111","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादलों की आवाजाही शुरू, आज और कल होगी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादलों की आवाजाही शुरू, आज और कल होगी बारिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। मकर संक्रांति के दिन सुबह कोहरा छाया रहा लेकिन धूप के निकलने से लोगों को गलन से राहत मिली। जहां धूप निकलने से न्यूनतम तापमान में एक डिग्री का इजाफा हुआ तो वहीं दिन में बादलों की आवाजाही भी लगी रही। शाम होते ही ठंड का प्रकोप फिर से बढ़ गया। मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही ओले गिरने की भी चेतावनी दी है।
बुधवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बुधवार को दिन में धूप खिलने से लोगों को गलन से राहत मिली और शाम होते ही ठंड ने फिर से पैर पसार दिए, जिससे लोगों को घरों में ही दुबकना पड़ा। मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को बारिश होने की पूरी संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। साथ ही पूर्वी और पश्चिमी जिलों में तेज बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई है। जिससे किसानों की फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।
मौसम विज्ञान आचंलिक केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते गुरुवार और शुक्रवार को बारिश होगी। ऐसे में शनिवार से सोमवार तक बादलों की आवाजाही के चलते लोगों को फिर से कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा।