सुरमई कोहरे की चादर से ढका रहा पूरा जिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां में कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, यात्री परेशान
दो दिन से अचानक बढ़े कोहरे ने ट्रेनाें की रफ्तार थाम दी है। मंगलवार की रात से बुधवार की सुबह तक कई ट्रेनें घंटाें लेट हुईं जिसका सर्दी के मौसम में खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा। मंगलवार की रात करीब 1.45 बजे पलिया आने वाली गोंडा बरेली ट्रेन संख्या 52255 करीब ढाई घंटे लेट पहुंची तो वहीं बुधवार को 52258 मैलानी गाेंडा ट्रेन जो सुबह करीब सात बजे यहां आती है वह करीब एक घंटा 20 मिनट लेट होकर सुबह करीब 8.20 बजे यहां पहुंची। गोंडा मैलानी 52253 का भी यही हाल रहा और वह सुबह 9.48 बजे से करीब 5.30 घंटे लेट हो गई। इससे अपने-अपने गंतव्यों को आने और जाने वाले यात्रियों को सर्दी के इस मौसम में घंटों इंतजार करना पड़ा। बच्चों को खासी दिक्कतें पेश आईं। बता दें कि लगातार दो दिनों से सरेशाम ही कोहरे की चादर इलाके को अपने में लपेट लेती है। घने कोहरे के कारण ट्रेनों का लेट होना तो शुरू हो गया है साथ ही सड़क मार्ग पर भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क मार्ग पर वाहनों को इस दौरान चलाने में चालकों के सर्दी के मौसम में पसीने छूट रहे हैं। इससे मार्ग दुर्घटनाओं में भी इजाफा होने के आसार बढ़ गए हैं।