फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Weather changed again, cold wave wreaked havoc with cold winds

मौसम ने फिर बदली करवट, सर्द हवाओं के साथ शीतलहर का कहर

Wed, 29 Dec 2021 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Weather changed again, cold wave wreaked havoc with cold winds
कड़ाके की ठंड में गर्म कपड़ों में लिपटकर निकलते लोग।
पहाड़ों पर बर्फवारी से कांपी तराई, तापमान में गिरावट, आसमान में छाए बादल
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। मौसम ने साल के अंत में एक बार फिर करवट बदली है। मंगलवार को सुबह से बादल छाए रहे। पहाड़ों पर बर्फवारी और सर्द हवा चलने से शीतलहर का प्रकोप एक बार फिर बढ़ गया है। कई जगह लोग दिन में भी अलाव तापते दिखे।
दिसंबर के अंतिम दिन वैसे भी काफी ठंडे माने जाते हैं, लेकिन एक सप्ताह से कड़ी धूप होने के कारण शीतलहर जैसी स्थिति नहीं थी। करीब दस दिन पहले तीन चार दिन शीतलहर का असर दिखा था, इसके बाद मंगलवार को फिर वैसी ही स्थिति लौटी है। यह शीतलहर बच्चों, बुजुर्गों और बीमारों पर काफी भारी पड़ रही है। लोग तरह तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। कोई विंटर डायरिया से पीड़ित है तो कोई सर्दी जुकाम बुखार से बीमार है।
विज्ञापन

डॉक्टरों के मुताबिक, इस शीत लहर में रक्तचाप और हृदय रोग से पीड़ित लोगों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में इन समस्याओं के शिकार लोगों को खास तौर से सावधान रहने की जरूरत है। बच्चों का भी ठंड से बचाव किया जाना चाहिए। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अभी तीन चार दिनों तक यही स्थिति रह सकती है। इस दौरान ठंड में और अधिक इजाफा हो सकता है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया है। बुधवार को बारिश की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तापमान में और होगी गिरावट, बारिश भी संभव
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है। अभी अगले तीन चार दिनों तक तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। जिससे ठंड में और अधिक इजाफा हो सकता है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया है। बुधवार को कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो सकती है। बृहस्पतिवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। कहीं कहीं छिटपुट बारिश भी हो सकती है।
लखीमपुर में पिछले पांच दिनों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

दिनांक अधिकतम न्यूनतम
23 दिसंबर 22 डिग्री 08 डिग्री
24 दिसंबर 23 डिग्री 19 डिग्री
25 दिसंबर 19 डिग्री 08 डिग्री
26 दिसंबर 24 डिग्री 10 डिग्री
27 दिसंबर 23 डिग्री 12 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed