फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Weather change in district.

Lakhimpur Kheri News: दिन में तेज धूप, शाम करा रही ठंड का एहसास

Sun, 12 Oct 2025 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 12 Oct 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Weather change in district.
लखीमपुर खीरी। मौसम में अब धीरे-धीरे बदलाव महसूस होने लगा है। दिन में तेज धूप लोगों को गर्मी का एहसास करा रही है। सूरज ढलते ही ठंडी हवाएं मौसम में हल्की सर्दी का अहसास करा रही हैं।
विज्ञापन


शनिवार को अधिकतम पारा एक डिग्री बढ़कर 32 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री लुढ़ककर 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड बढ़ने की संभावना है जबकि दोपहर में फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। शाम होते ही मच्छरों का प्रकोप अभी भी जारी है। लोगों का घरों और छत पर बैठना मुश्किल है। चिकित्सकों का कहना है कि बदलते मौसम में सतर्क रहें। जरूरत के अनुसार कपड़े पहनें और सर्दी-जुकाम से बचाव के उपाय करें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed