{"_id":"5819e4144f1c1b0e57436916","slug":"we-would-soon-cool-jug-improve","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हम सुधरेंगें, जग सुधरेगा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘हम सुधरेंगें, जग सुधरेगा’
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
Updated Wed, 02 Nov 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
02जीएलएपी 6
लोक जागरण जन सम्मेलन के लिए निकली कलश यात्रा
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में होने वाले चार दिवसीय लोक जागरण जन सम्मेलन का शुभारंभ कलश यात्रा से किया गया है, जिसमें तमाम महिलाएं शामिल हुई हैं।
पंजाबी कालोनी स्थित श्रीराम मंदिर पर वैदिक मंत्रोच्चार और धर्म पताका फहराने के साथ शुरू की गई कलश यात्रा में 351 महिलाओं द्वारा कलश लेकर शिव मंदिर तक जाने वाली यात्रा को राजेश साहनी ने हरी झंडी देकर रवाना किया। हरिद्वार से आए टोली नायक राजकुमार कुमार भृगु और नगर प्रमुख सत्यनरायन वर्मा के मार्गदर्शन में मुख्य सड़कों पर निकली कलश यात्रा ने नगर वासियों का मन मोह लिया। कलश यात्रा के आगे लाल मशाल प्रज्ज्वलित कर गायत्री परिवार के लोग चल रहे थे। महिलाओं ने गोकर्ण तीर्थ का जल भरकर श्रीराम मंदिर में वापसी की। कलश यात्रा में हम सुधरेंगे, जग सुधरेगा। नशा देश का नाश आदि व्यसन मुक्त नारे लगते रहे। इस मौके पर पुरुषोत्तम केडिया, अनुराग मौर्य, महेश पटवारी, रामखिलावन निषाद, उदय सिंह, सरस्वती त्रिवेदी, गीता सिंह, अनीता सिंह, अजय गुप्ता, उमेश सिंह, कुलदीप वर्मा, केके तिवारी, अजय वर्मा, प्रेम दीक्षित, सावित्री देवी, सुनीता सिंह, गीतांजलि, शकुंतला देवी, रेखा वर्मा आदि शामिल रहे।
सम्मेलन में आज
लोक जागरण जन सम्मेलन में सामूहिक जप, ध्यान, प्रज्ञा योग, गायत्री महायज्ञ, संस्कार, अखंड ज्योति, कार्यकर्ता गोष्ठी और संगीत प्रवचन में युवा पीढ़ी को संदेश दिया जाएगा।