फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Waterlogging from the main road to the streets

Lakhimpur Kheri News: मुख्य सड़क से लेकर गलियों तक जलभराव

Mon, 26 Jun 2023 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging from the main road to the streets
रोडवेज बस अड्डे के सामने भरा बरसात का पानी
लखीमपुर खीरी। रविवार की रात हुई झमाझम बरसात के बाद शहर जलमग्न हो गया। मुख्य सड़क से लेकर गलियों तक में जलभराव हो गया।
विज्ञापन

नगर पालिका के कर्मचारी तीन महीनों से नाला सफाई का काम कराने का दावा कर रहे हैं। मैन पावर के साथ ही हजारों रुपयों का डीजल फूंक दिया गया लेकिन नतीजा शून्य ही दिखाई दिया। शनिवार को कुछ देर हुई बरसात के दौरान ही शहर में जलभराव की स्थित उत्पन्न हो गई थी। वहीं रविवार की सुबह हुई तेज बारिश से शहर की तमाम सड़कों ने तालाब का रूप ले लिया। शहर में 52 छोटे-बड़े नाले हैं, जिनमें से 45 से ज्यादा नालों की सफाई होने का दावा किया जा रहा है। सफाई कार्य में कई गैंग काम कर रहे थे, जबकि मशीनों से भी नाला सफाई कार्य किया जा रहा था।
जिला पंचायत कार्यालय में भरा पानी
करीब एक घंटे से ज्यादा ही बारिश के दौरान जिला पंचायत कार्यालय में पानी भर गया। सोमवार को सुबह दफ्तर पहुंचे कर्मचारी इस पानी से होकर गुजरे। बताया जाता है कि पानी का निकास न होने की वजह से जलभराव हो जाता है। कई बार अधिकारियों को इस समस्या से अवगत भी कराया गया लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन


इन मोहल्लों में भरा पानी
मोहल्ला शिवकालोनी, ईदगाह, गोटैय्याबाग, गोविन्द नगर, गंगोत्री नगर, हाथीपुर उत्तरी, अर्जुनपुरवा, दुर्बल आश्रम के सामने, दुर्गापुरम सहित कई मोहल्ले बरसाती पानी से लबालब हो गये। इस दौरान नीचे स्थान पर बसे कई लोगों के घरों में पानी घुस गया जिससे उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ा।

रोडवेज बस अड्डे के सामने भरा बरसात का पानी

रोडवेज बस अड्डे के सामने भरा बरसात का पानी

रोडवेज बस अड्डे के सामने भरा बरसात का पानी

रोडवेज बस अड्डे के सामने भरा बरसात का पानी

रोडवेज बस अड्डे के सामने भरा बरसात का पानी

रोडवेज बस अड्डे के सामने भरा बरसात का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed