{"_id":"68603bbeadb6d305020139c5","slug":"water-released-from-banbasa-barrage-water-level-increased-in-sharda-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-149265-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बनबसा बैराज से छोड़ा पानी, शारदा में बढ़ा जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बनबसा बैराज से छोड़ा पानी, शारदा में बढ़ा जलस्तर
Sun, 29 Jun 2025 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
पलिया की शारदा नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद नदी में बढ़ा पानी। संवाद
पलियाकलां। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश का असर तराई क्षेत्र की शारदा नदी में अब दिखने लगा है। पहाड़ी व नेपाली नदियों का पानी आने से शारदा का जलस्तर बढ़ गया है।
नदी जहां पहले भीरा की ओर पूरी तरह से खाली थी, जो पूरी तरह भर गई है। पलिया और भीरा दोनों ओर पानी आ गया है। बनबसा बैराज का जलस्तर भी बढ़ा है, जिसके चलते नदी में बनबसा बैराज से एक लाख क्यूसिक से अधिक पानी भी रिलीज किया गया है।
पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश से बनबसा बैराज का जलस्तर बढ़ा है। इसको लेकर बनबसा बैराज से शारदा नदी में डिस्चार्ज बढ़ा दिया गया है। बनबसा बैराज से शुक्रवार सुबह से ही 25 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा जाना बताया जा रहा था, जो शनिवार की सुबह पांच बजे एक लाख 15 हजार क्यूसिक तक पहुंच गया। हालांकि, यह पानी यहां देर रात तक आएगा, लेकिन इससे पहले ही नदी पूरी तरह से भर चुकी है और उसका जलस्तर भी बढ़ा है।
विज्ञापन
शनिवार को पानी का प्रवाह तेज देखा गया। बताया गया है कि पहाड़ों के साथ ही तराई क्षेत्र में वर्षा रिकाॅर्ड की गई है। इस वजह से बनबसा बैराज में पानी बढ़ा है। इसके बाद पानी की रिलीजिंग शारदा नदी में की गई है। इससे आसपास निचले क्षेत्र में स्थित गांवों में फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। जानकारों की मानें तो एक-दो लाख क्यूसिक पानी से ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।