{"_id":"66a018d0c0d6902992016dc4","slug":"water-level-increased-on-palia-bhira-highway-people-are-facing-problems-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-125388-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पलिया-भीरा राजमार्ग पर बढ़ा पानी, लोगों को हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पलिया-भीरा राजमार्ग पर बढ़ा पानी, लोगों को हो रही परेशानी
विज्ञापन
पलिया-भीरा मार्ग पर सड़क पर बहते पानी के बीच निकलते लोग।
पलियाकलां। शारदा नदी की बाढ़ का पानी पलिया-भीरा राजमार्ग पर बढ़ रहा है। सोमवार की दोपहर में छोड़ा गया पानी नदी में पहुंचने के बाद फिर रास्ते पर पानी चलने लगा है। वहीं मझौरा से इमलिया फार्म जाने वाले रास्ते पर पानी भरा है। दो से तीन फुट पानी चल रहा है। बावजूद इसके इमलिया फार्म जाने वाले लोग जान जोखिम में डालकर इधर से निकल रहे हैं। आगे कहीं-कहीं पानी नहीं है, लेकिन सड़क न दिखने से कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
मंगलवार को बनबसा बैराज की रिलीजिंग पूरे दिन डाउन होती रही। उम्मीद थी कि मार्ग से पानी उतर जाएगा, लेकिन बनबसा से फिर एक लाख क्यूसेक से अधिक की रिलीजिंग होगी, तब पानी मार्ग से नहीं उतरेगा। उधर, मार्ग के किनारे न कटे, इसके लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी के कर्मचारी मंगलवार को पुलिया व उसके आसपास कार्य करते रहे। मोटे डामर से मार्ग के किनारों को पाटा, ताकि इस तरफ वाहन आने के बाद पलटे नहीं और फिर से मार्ग पर आ सकें। मार्ग के किनारे कटने से एक मारुति वैन यहां पलट चुकी है, जबकि एक स्कूटी व एक सेंट्रो कार भी धार में फंसकर किनारों के गड्ढों में घुस चुकी है।
अधिकारियों ने पुल व पुलिया का लिया जायजा
एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने मंगलवार को कोतवाल विवेक कुमार उपाध्याय व लेखपाल सौरभ पटेल के साथ पलिया-भीरा मार्ग पर अतरिया के आगे पुलिया का जायजा लिया। पुलिया पर पानी किसी तरह से न पहुंचे, इसके निर्देश कर्मचारियों को दिए। शारदा पुल पर पहुंचकर अधिकारियों ने छोटे वाहन चालकों को सावधानीपूर्वक धार में वाहन निकालने के लिए कहा।
विज्ञापन
नदी का जलस्तर घट-बढ़ रहा है। बराबर जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। पुलिस भी अलर्ट है और छोटे वाहन चालकों को सावधानीपूर्वक वाहन निकालने के लिए कहा गया है। प्रेमनगर के पास धार तेज है और यहां ही वाहन ज्यादा पलटने की संभावना रहती है। बनबसा से रिलीजिंग फिलहाल कम है। - कार्तिकेय सिंह, एसडीएम, पलिया