फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Water leakage from under the railway track has not stopped work is going on continuously for three days

Lakhimpur Kheri: रेलवे ट्रैक के नीचे से पानी का रिसाव नहीं हुआ बंद, तीन दिन से लगातार हो रहा काम

Wed, 02 Jul 2025 03:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 02 Jul 2025 03:20 PM IST
सार

पलिया में अतरिया रेलवे क्रासिंग पर जिस जगह पानी ने कटान शुरू किया था। वहां पर कारसेवा के जरिए रेलवे रिसाव को बंद करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन अब तक रिसाव को रोका नहीं जा सका है। 

विज्ञापन
Water leakage from under the railway track has not stopped work is going on continuously for three days
पानी का रिसाव रोकने के लिए कार्य में जुटे लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखीमपुर खीरी के पलियाकलां में पलिया-भीरा मार्ग पर अतरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे लाइन के नीचे से पानी का रिसाव जारी है। मंगलवार को पूरे दिन रेलकर्मी व कारसेवक जुटे रहे। इस बीच एसएसबी के जवानों ने भी मोर्चा संभाला, लेकिन रिसाव बंद नहीं हुआ है। बोरियों में मौरंग भरकर जाल में ठोकरों के जरिए पानी के रिसाव को रोकने का कार्य किया जा रहा है। 

विज्ञापन


कारसेवकों का हौसला बढ़ाने के लिए महंगापुर गुरुद्वारे के संत बाबा गुरनाम सिंह भी पहुंचे और श्रमदान के जरिए जल्द से जल्द रेल लाइन की मरम्मत किए जाने की बात कही। बुधवार को भी काम जारी है। कार्य में जुटे लोगों के लिए बुधवार को गुरुद्वारा से लंगर, पानी आदि की व्यवस्था कराई गई। 
विज्ञापन


ग्रामीणों व किसानों ने रेल कर्मचारियों पर धीमी गति से काम करने का आरोप लगाया है। चेतावनी दी है कि अगर दो दिनों में कार्य तेज रफ्तार से नहीं होता है तो पलिया, संपूर्णानगर समेत अन्य जगहों से पलिया में चक्काजाम किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसी प्रकार अगर रिसाव जारी रहा तो पुलिया भर जाने से सड़क पर भी पानी चल सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक के नीचे से बह रहा पानी 
रविवार को अतरिया रेलवे क्रॉसिंग के आगे रेलवे ट्रैक के नीचे से पानी का रिसाव शुरू हुआ था। इसे रोकने के लिए किसानों व ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया था। सोमवार को पूरे दिन बरसात होने के बाद भी कारसेवक व रेलकर्मी मौके पर डटे रहे और कार्य को करने में जुटे रहे। रातभर कार्य होता रहा और मंगलवार को भी दिनभर काम होता रहा, लेकिन अब तक पानी का रिसाव बंद नहीं हुआ है। 

कमांडेंट के निर्देश पर कारसेवा करने पहुंचे जवान
कमांडेंट रवींद्र कुमार राजेश्वरी के निर्देश पर 39वीं वाहिनी एसएसबी के जवानों ने रेलवे लाइन पर पहुंचकर कार सेवा की। बड़ी संख्या में जवान बोरियों में फावड़े से मौरंग भरने का कार्य करते रहे और मौरंग भरी बोरियों को ट्रॉलियों पर लादते दिखे। एसएसबी कमांडेंट रवींद्र कुमार राजेश्वरी ने भी मौके पर पहुंचे और रेलवे लाइन का जायजा लिया। 

एसडीएम पलिया रत्नाकर मिश्रा ने कहा कि रेलवे व कारसेवा के जरिए लगातार कार्य हो रहा है और उन्होंने भी मंगलवार को मौका मुआयना किया है। कार्य प्रगति पर है। केवल मिट्टी ही कटी है। रेलवे लाइन पूरी तरह से सुरक्षित है और रिसाव रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed