फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Watching colorful birds twitter raised children

रंग-बिरंगे परिंदे देख चहक उठे बच्चे

Sat, 05 Dec 2015 07:27 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 05 Dec 2015 07:27 PM IST
विज्ञापन
Watching colorful birds twitter raised children
प्रदेश भर में चार दिसंबर से शुरू हुए पक्षी महोत्सव के दूसरे दिन भी बर्ड वॉचिंग का कार्यक्रम जारी रहा। शनिवार को ट्रेनी आईएफएस अधिकारी वासवी प्रकाश के निर्देशन में करीब 40 बच्चों के एक दल ने भीरा रेंज में उल्ल नदी के किनारे स्थित घास के मैदान का भ्रमण कर बर्ड वॉचिंग की। उधर शारदानगर रेंज के डिप्टी रेंजर अशोक कश्यप के नेतृत्व में तीन स्कूलों के 33 बच्चों के एक दल ने इंदिरा मनोरंजन वन का भ्रमण कर रंग-बिरंगे पक्षी देखे और उनके बारे में विस्तार से जाना। यहां 30 प्रजातियों के पक्षी देखे गए।
विज्ञापन

पक्षी महोत्सव के तहत शारदा नगर रेंज के डिप्टी रेंजर अशोक कश्यप के निर्देशन में कुंवर खुशवक्तराय बालिका इंटर कॉलेज की नौ छात्राओं, बीआर अंबेडकर इंटर कॉलेज के 13 और गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज के 11 छात्रों को इंदिरा मनोरंजन वन में भ्रमण कराकर बर्ड वॉचिंग कराई गई। विद्यार्थियों के साथ उनके शिक्षक क्रमश: निवेदिता अवस्थी, ज्ञानजू कुमार पांडेय और पारस नाथ वर्मा भी मौजूद रहे। डिप्टी रेंजर अशोक कश्यप ने विद्यार्थियों को स्थानीय और प्रवासी पक्षियों के प्राकृतिक आवास, भोजन, प्रजनन आदि के बारे में रोचक जानकारी दी। साथ ही उनके संरक्षण पर बल दिया। इस मौके पर रेंजर भगवान सिंह यादव, डिप्टी रेंजर पीडी यादव, फारेस्टर शीतला प्रसाद, अशर्फी लाल और राम मिलन, वन रक्षक धनीराम वर्मा और कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बांकेगंज। ट्रेनी आइएफएस वासवी प्रकाश के नेतृत्व में मनप्रीत कॉलेज का 39  सदस्यीय विद्यार्थियों का दल भीरा रेंज की उल्ल नदी स्थित ग्रासलैंड पर  जुटा। इस दौरान उन्होंने आकाश में उड़ते रंग-बिरंगे स्थानीय पक्षियों को  देखने के साथ ही उनके व्यवहार, भोजन और रहन-सहन के संबध में जानकारी हासिल की। ग्रासलैंड में विद्यार्थियों ने 20 प्रजातियों के स्थानीय परिंदों को  देखा और उनकी गतिविधियों का अध्ययन किया। पक्षी विशेषज्ञ पुष्पेंद्र वर्मा ने स्थानीय और प्रवासी परिंदों की रोचक जानकारी दी।  वासिवी प्रकाश ने दक्षिण खीरी वन प्रभाग की ओर से जारी पत्रक  विद्यार्थियों में वितरित कर प्रकृति में पक्षियों के महत्व की जानकारी दी।  इस मौके पर फारेस्टर रामनरेश, पक्षी विशेषज्ञ  पुष्पेंद्र वर्मा, पक्षी प्रेमी विनोद गोयल सहित विद्यार्थी और शिक्षक  शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने ग्रास लैंड में देखे ये स्थानीय पक्षी....
बर्ड  वॉचिंग प्रोग्राम के तहत विद्यार्थियों ने मुनिया, इगरेट, लार्ज इगरेट, केटल इगरेट, रेड वेंटेड  बुलबुल, स्पाटेड ईगल, लिटिल कारमोरेंट, ब्लैक ड्रोंग्रो, व्हाइट ब्रेस्टेड  वाटरहेन, वरडाइटर फलाई कैचर,  इंडियन पौंड हेरान, कामन सेंड पाइपर, जंगल बेवलर, ब्लैक हेडेड  ओरियल, रूफस ट्रीपी, सारस, कामन पिजन, कामन मूरहेन, रोज रिंग्ड पैराकीट आदि पक्षियों को देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed