फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Was celebrated with great pomp 69 th Independence Day

धूमधाम से मनाया गया 69वां स्वतंत्रता दिवस

Mon, 17 Aug 2015 01:05 AM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 17 Aug 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
Was celebrated with great pomp 69 th Independence Day
जिले में 69वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर विद्यालयों में प्रभातफेरी निकाली गई। विभिन्न संस्थाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मानित किए गए। वहीं देश के शहीदों को भी नमन किया गया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में डीएम किंजल सिंह ने सुबह आठ बजे ध्वजारोहण किया। इसके बाद कलक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी हुई। यहां मोहम्मदी निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चानन सिंह और निघासन के पूरन सिंह सहित वरिष्ठ नागरिकों को भी सम्मानित किया गया। उधर पुलिस लाइंस में एसपी अरविंद सेन ने ध्वजारोहण किया यहां उन्होंने फालोअरों सहित पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिला खेल कार्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम लालपुर में पांच किलोमीटर क्रास कंट्री रेस का आयोजन किया। यह रेस तीन वर्गों में आयोजित की गई। प्रथम ओपन वर्ग की रेस को सीडीओ नितीश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शहर के विलोबी मेमोरियल हाल के मैदान में परिषदीय और माध्यमिक तथा डिग्री कॉलेजों के विद्यार्थियों ने शाम को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। यहां भव्य झांकियां दिखाई गईं। इन झांकियों में शिक्षण व्यवस्था की झलक प्रस्तुत की गई। इस मौके पर बीएसए डॉ. ओपी राय और डीआईओएस ओपी गुप्ता सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि डॉ. नूतन मेहरोत्रा ने, सुभाष सेवा समिति ने सुभाष पार्क में हरिनाम सुंदर त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। शहर के महंत हरी सिंह निर्मल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। रायल प्रूडेंस डिग्री कॉलेज में डा. जनार्दन सिंह ने ध्वजारोहण किया। पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सह प्रबंधक रविभूषण साहनी ने, गुरुनानक इंटर कॉलेज एवं गुरुनानक विद्यक सभा में, होली फील्ड स्कूल में प्रबंधक निर्मलजीत सिंह ने ध्वजारोहण किया। बीपीएस पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य नीलम अवस्थी ने ध्वजारोहण किया। उस्मानी पब्लिक इंटर कॉलेज महेवागंज में प्रभातफेरी के बाद डॉ. रफी अहमद उस्मानी ने, भगवानदीन आर्यकन्या इंटर कॉलेज डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ. निरुपमा अशोक ने,  किड्स एन टींस स्कूल में विद्यालय की एमडी पारुल त्रिवेदी ने, बचपन संवारो फाउंडेशन ने सुआगाड़ा के अंग्रेजी माध्यम स्कूल में, चंद्रशेखर आजाद डिग्री कॉलेज रामापुर में प्रबंधक सुयश कुमार अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। कुंवर खुशवक्त राय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। भगवानदीन आर्यकन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं को देश के शहीदों के बारे में बताया। उधर अर्बन कोआपरेटिव बैंक के सभागार में देश के शहीदों को याद किया गया। इस मौके पर बैंक के उपाध्यक्ष अनिल शुक्ला सहित तमाम लोग उपस्थित थे। मूक बधिर विद्यालय में मूक बधिर बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
दिन में कलाम एक्सप्रेस से संदेश और रात में समारोह
लखीमपुर खीरी।
स्वतंत्रता दिवस को डीएम किंजल सिंह ने कलाम को सलाम कार्यक्रम एक अलग अंदाज में मनाया। दिन में उन्होंने कलाम एक्सप्रेस बस को रवाना किया, जिससे दिन भी पूर्व राष्ट्रपति का संदेश दिया गया तो रात्रि डीएम आवास में ऐतिहासिक कार्यक्रम ‘काम को सलाम’ में बतौर मुख्य अतिथि यूपी एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी, धर्मपत्नी डॉ. उज्ज्वला तिवारी और पुत्र रोहित शेखर तिवारी, सलाहकार परिवहन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के साथ आए।

डीएम ने प्रात: साढ़े छह बजे गांधी बाल उद्यान से बच्चों की प्रभात फेरी के साथ 'कलाम एक्सप्रेस' बस को रवाना किया, जिस पर कलाम को सलाम कर उनके लिखे संदेशों को अंकित किया गया था। इस एक्सप्रेस को देखकर सभी लोग कलाम साहब अमर रहे के नारे लगा रहे थे। यह बस शहर के मुख्य मार्गों से डानबास्को स्कूल पहुंची। इसके बाद शहर के सभी चौराहों और स्कूलों में बस पहुंची और संदेश दिया। उधर रात्रि में डीएम आवास परिसर को डॉ. कलाम के होर्डिंग्स, कटआउट, लाइट और साउंड से संगीतमय बनाया गया था। कलाम साहब की कई मुद्राओं एवं उनके प्रेरणादायी कथनों से सुसज्जित टी-शर्ट परिधान में हॉकर छात्रों से पूर्व मुख्यमंत्री मिले और उन्होंने प्रोत्साहित किया। हॉकर छात्रों को सम्मान स्वरूप टी-शर्ट, रेनकोट, टार्च, घड़ी प्रदान की गई। कार्यक्रम में प्रस्तुत राष्ट्रभक्ति के गीतों ने लोगों को रोमांचित किया। इस मौके पर राज्य सभा सदस्य रवि प्रकाश वर्मा, विधायक उत्कर्ष वर्मा, डीएम बहराइच अभय, सीडीओ नितीश कुमार मौजूद रहे।
कलाम की याद में बनाया गया हॉकर शेड
डीएम ने पूर्व राष्ट्रपति की याद में रोडवेज बस अड्डे पर हॉकरों के लिये सुसज्जित शेड एवं प्लेटफार्म का निर्माण कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed