फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Warning to 268 employees who did not work under e-office

Lakhimpur Kheri News: ई-ऑफिस के तहत काम न करने वाले 268 कर्मचारियों को चेतावनी

Mon, 28 Apr 2025 11:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Warning to 268 employees who did not work under e-office
विकास भवन में बैठक करते हुए सीडीओ अ​भिषेक कुमार। स्रोत विभाग
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री के निर्देश हैं कि सभी विभागों में ई-ऑफिस के तहत काम किया जाए। फाइलों की प्रक्रिया ई-ऑफिस के माध्यम से ही हो, इसका प्रशिक्षण भी दिया जा चुका और आईडी पासवर्ड भी बनाए जा चुके है। बावजूद इसके काफी कर्मचारी पुराने ढर्रे पर ही काम कर रहे हैं। सीडीओ अभिषेक कुमार ने विकास भवन सभागार में समीक्षा के दौरान 268 कर्मचारियों को वेतन रोकने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ई-ऑफिस के माध्यम से काम न करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। एक दिन पहले मुख्यमंत्री कार्यालय से उन अधिकारियों व कर्मचारियों की सूची भेजी गई जो ई-ऑफिस के अंतर्गत काम नहीं कर रहे हैं। सीडीओ ने सभी को ई-ऑफिस के माध्यम से सभी पत्र, फाइलें भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि कई कार्यालय तो ऐसे हैं जहां विभागाध्यक्ष के लॉगइन से फाइलें आगे बढ़ाई गईं लेकिन पटलों से कर्मचारियों ने फाइलों की प्रक्रिया शुरू नहीं की। जनपद में 313 अधिकारी व कर्मचारी ई-ऑफिस पर ऑनलाइन हैं, लेकिन इनमें से अब तक महज 45 के लॉगइन से फाइलें भेजी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed