फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Warm sunshine started in the morning, people got some relief from the severe cold

सुबह से खिली गुनगुनी धूप, लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी मिली राहत

Sat, 22 Jan 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Warm sunshine started in the morning, people got some relief from the severe cold
लखीमपुर खीरी। जनपद में करीब एक सप्ताह से पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच शुक्रवार सुबह कुछ राहत लेकर आई। सुबह से धूप खिली, जिससे लोगों को ठंड व शीतलहर से थोड़ी राहत मिली। लोग घरों व कार्यालयों से बाहर निकलकर धूप सेंकते नजर आए। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बादल छाने व बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

तराई क्षेत्रों में सुबह के वक्त कुछ देर कोहरे का असर दिखा, लेकिन नौ बजे के बाद धूप खिल गई। इससे लोगों को शीतलहर व गलन से कुछ हद तक राहत मिली है। जिला अस्पताल में मरीजों के साथ आए तीमारदार बाहर परिसर में बैठकर धूप सेंकते नजर आए। वहीं कार्यालयों में भी कर्मचारी ठंड से बचने के लिए धूप में खड़े नजर आए। हालांकि शाम होते ही ठंड ने फिर से पैर पसार दिए। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि शनिवार को कोहरा पड़ेगा। रविवार से सोमवार तक बादल छाए रह सकते हैं, जिससे कुछ स्थानों पर बारिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed