फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   VThere should be no theory in the test friends... first read the question and then answer it after understanding it

Lakhimpur Kheri News: परीक्षा में भयभीत न हों विद्यार्थी... पहले प्रश्न पढ़ें फिर समझकर दें उत्तर

Tue, 20 Jan 2026 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 20 Jan 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
VThere should be no theory in the test friends... first read the question and then answer it after understanding it
रंजन कुमार पांडेय
लखीमपुर खीरी। 18 फरवरी से शुरू हो रहीं यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को लेकर छात्र-छात्राओं में घबराहट बढ़ गई है लेकिन इससे बचने के लिए सलाह विषय विशेषज्ञों ने दी है।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों को सबसे ज्यादा दिक्कत मुख्य विषय हिंदी, अंग्रेजी व गणित में महसूस हो रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि परीक्षा में लिखावट पर विशेष ध्यान देना है। पहले प्रश्न अच्छे से पढ़ें और फिर उसे समझकर उत्तर लिखें। कई बार देखा गया है कि लेखनी अच्छी न होने की वजह से परीक्षक नंबर काट देते हैं। छोटे-छोटे प्रश्नों को पहले हल करना चाहिए, क्योंकि इनमें पूरे नंबर मिलते हैं। मंगलवार को शिक्षकों ने तैयारियों को लेकर अपने अनुभव साझा किए। बातचीत के कुछ अंश...।
विज्ञापन

--अंग्रेजी में रिवीजन बहुत जरूरी--

गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में अंग्रेजी विषय के सहायक अध्यापक रंजन कुमार पांडेय ने बताया कि परीक्षा के अंतिम दिनों में रिवीजन सबसे जरूरी है। पिछले वर्षों के पेपर को हल करने से परीक्षा में अच्छे अंक मिलेंगे। केंद्र में परीक्षा शुरू होने के दौरान किसी भी हाल में हताश बिल्कुल न हों। पूरे प्रश्नपत्र को शांतिपूर्ण ढंग से पढ़ें। इसके बाद समझकर उनके उत्तर दें। पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रश्नों को हल करके अच्छे नंबर हासिल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--हिंदी में व्याकरण महत्वपूर्ण---

गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज के ही हिंदी विषय के सहायक अध्यापक पवन वर्मा ने बताया कि इस विषय में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए व्याकरण पर विशेष जोर दें। गद्य-पद्य से संबंधित संदर्भ की सुंदर लेखनी में व्याख्या करने का प्रयास करें। इसको लिखते समय पाठ व लेखक का नाम गलत नहीं होना चाहिए। हाईस्कूल में सम्मिलित खंड काव्य मातृभूमि के लिए तीनों सर्ग संकल्प, संघर्ष, बलिदान को अच्छे से समझकर अपने शब्दों में लिखें। व्याकरण में विशेष रूप से रस, छंद और अलंकार की परिभाषा व इसे उदाहरण सहित स्पष्ट लिखें।

---गणित में सूत्रों को याद रखना जरूरी---

भगवान दीन इंटर कॉलेज में गणित की शिक्षिका रितु अग्रवाल का कहना है कि इस विषय को लेकर अधिकतर विद्यार्थियों में भय रहता है। यही कारण है कि वे सवालों के जवाब याद होते हुए भी भूल जाते हैं, जो उचित नहीं है। गणित में अच्छे अंक पाने के लिए अभ्यास बहुत आवश्यक है। गणित के सभी सूत्रों को याद रखें व उनका सही प्रयोग करना सीखें। अपने कमजोर बिंदुओं पर ध्यान दें। प्रश्नों को हल करते समय गणना में त्रुटि व उत्तर पुस्तिका में काट-पीट से बचना चाहिए।

रंजन कुमार पांडेय

रंजन कुमार पांडेय

रंजन कुमार पांडेय

रंजन कुमार पांडेय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed