फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Voting heavily in committee elections held after nine years

Lakhimpur Kheri News: नौ साल बाद हुए समिति के चुनाव में जमकर बरसे वोट

Fri, 04 Oct 2024 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Voting heavily in committee elections held after nine years
पलिया मंडी समिति में मतदान के दौरान वोटरों की लगी कतार। संवाद
पलियाकलां। सहकारी गन्ना विकास समिति का चुनाव करीब नौ साल बाद हुआ है। इस चुनाव की चर्चा प्रधानी और विधायक पद की तरह हुई। चुनाव में जमकर वोट बरसे। 62 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

सुबह आठ से 11 बजे तक मात्र 20 प्रतिशत ही वोट पड़े थे। इसके बाद मतदान ने गति पकड़ी। शाम चार बजे करीब 20 हजार में से 12,442 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। डेलीगेट का चुनाव जीतने के लिए पहली बार दावेदार किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार दिखाई दिए।
विज्ञापन

एसडीएम कार्तिकेय सिंह भी सुबह से ही पोलिंग बूथ पर जमे रहे। चुनाव में अव्यवस्थाएं भी हावी रहीं। बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए कोई व्यवस्था नहीं दिखी। मीडिया कर्मियों को भी कवरेज का समय नहीं दिया गया। सीओ यादवेंद्र यादव व कोतवाल मनबोध तिवारी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------


आरओ, एआरओ भी सूचना देने में रहे फिसड्डी
चुनाव को संपन्न कराने के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी रामजनम को आरओ बनाया गया था। सहायक विकास अधिकारी कृषि रुद्रपताप सिंह यादव को एआरओ की जिम्मेदारी दी गई थी। यह दोनों ही अधिकारी कोई भी जानकारी देने से देर शाम तक कतराते रहे। चुनाव की निष्पक्षता भंग करने का काम करते रहे।

---------------


संपूर्णानगर समिति में 58 प्रतिशत हुआ मतदान
संपूर्णानगर। खीरी-पीलीभीत सहकारी गन्ना विकास समिति के 11 गांव श्रीनगर, परसपुर, लगदहन, विचित्रनगर, विशेनपुरी, सुमेरनगर कॉलोनी, गोविंदनगर, मझरा पश्चिम, गांधीनगर, बैलहा गांव से 21 डेलीगेट पद पर मतदान हुआ। शाम चार बजे तक 58 प्रतिशत वोट डाले गए। 2994 मतदाताओं में से 1762 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बुजुर्ग मतदाताओं में विचित्रनगर निवासी मोहन सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया हैं। लगदहन निवासी 90 साल की सरस्वती देवी ने भी वोट डाला। समिति में कुल 86 डेलीगेट चुने जाने हैं। इसमें 65 डेलीगेट निर्विरोध चुने जा चुके हैं। शाम करीब छह बजे घोषित हुए परिणाम में परसपुर गांव से पलिया ब्लॉक प्रमुख के पुत्र गौरव शुक्ला ने जीत हासिल की।

पलिया मंडी समिति में मतदान के दौरान वोटरों की लगी कतार। संवाद

पलिया मंडी समिति में मतदान के दौरान वोटरों की लगी कतार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed