{"_id":"627566175d483067543f863a","slug":"vomiting-diarrhea-havoc-eight-elderly-people-including-children-admitted-in-two-days-lakhimpur-news-bly4838751102","type":"story","status":"publish","title_hn":"उल्टी दस्त का कहर, दो दिन में बच्चों सहित आठ बुजुर्ग भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उल्टी दस्त का कहर, दो दिन में बच्चों सहित आठ बुजुर्ग भर्ती
विज्ञापन
चिल्ड्रन से लेकर मेडिकल वार्ड में चल रहा इलाज
चिकित्सकों ने दी खानपान पर विशेष ध्यान रखने की सलाह
लखीमपुर खीरी। बढ़ती गर्मी के बीच डायरिया तेजी से फैलने लगा है। इससे पीड़ित बच्चे और बुजुर्ग जिला अस्पताल से लेकर चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती हो रहे हैं। दो दिन में उल्टी-दस्त से पीड़ित नौ मरीज भर्ती हुए। डॉक्टरों का कहना है की इस भीषण गर्मी में खानपान पर विशेष ध्यान रखें, क्योंकि ऐसा करके ही डायरिया से बचा जा सकता है।
उल्टी-दस्त शुरू होने पर 12 वर्षीय अंकित पुत्र सरवन निवासी गढी मिंदनिया, 12 माह का मोनू पुत्र रामपाल निवासी कफ़ारा, 55 वर्षीय शमा पत्नी गुड्डू निवासी ईदगाह, 20 वर्षीय सपना पत्नी अजीज अहमद निवासी हिदायत नगर, 55 वर्षीय नजीर पुत्र समीर भुड़वारा गोला, तीन वर्षीय अन्वी पुत्री जितेंद्र निवासी टिकरिया मितौली, 15 वर्षीय गीता पुत्री गोपाल सिंह निवासी हैदराबाद गोला, 40 वर्षीय गुड्डी पत्नी शरीफ निवासी हिदायत नगर, 60 वर्षीय कमला देवी निवासी निर्मल नगर जिला अस्पताल में भर्ती हैं।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.आरपी वर्मा बताते हैं कि गर्मी के मौसम में, खान-पान और साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। ताजा बना हुआ ही भोजन करें। ज्यादा देर तक धूप में रहने से बचें। धूप से आकर तुरंत ठंडा पेय पदार्थ का सेवन न करें। उल्टी-दस्त आने पर बच्चे और बड़ों को ओआरएस घोल या फिर नींबू की शिकंजी दें। अपने आप इलाज करने के बजाय नजदीकी सरकारी अस्पताल या फिर जिला अस्पताल लाकर दिखाए।