{"_id":"680fbfc2280e2f29a40f25fe","slug":"vomiting-and-diarrhea-patients-are-increasing-due-to-change-in-weather-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-144584-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मौसम में बदलाव से उल्टी व दस्त के बढ़ रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मौसम में बदलाव से उल्टी व दस्त के बढ़ रहे मरीज
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने की लगी लोगों की भीड़। संवाद
लखीमपुर खीरी। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ ही बुखार के साथ ही कई बीमारियां लोगों को अपनी चपेट में ले रहीं हैं। इन दिनों उल्टी-दस्त के मरीजों की भी संख्या बढ़ी हुई है। जिला अस्पताल से लेकर प्राइवेट अस्पतालों तक में ऐसे मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे है। चिकित्सकों ने बताया कि ऐसे मौसम में खानपान में लापरवाही न बरतें अन्यथा बीमार पड़ सकते है।
सोमवार को जिला अस्पताल में करीब 1300 मरीजों की ओपीडी हुई। इसमें अधिकांश बुखार, डायरिया व पेट संबंधी मरीज भी इलाज के लिए पहुंचे। दरअसल, मौसम में बदलाव हो रहा है। दिन में हो रही तेज गर्मी व खानपान में लापरवाही के कारण लोग उल्टी-दस्त के शिकार हो रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि दूषित खाना व पानी से भी उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. रोहित पाठक ने बताया कि मौसम की वजह से ऐसे मरीज आ रहे हैं। ऐसे में लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने सलाह दी कि सेहत का ध्यान रखते हुए पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। धूप में बिना सिर ढके न निकलें। बाहर के खाद्य पदार्थों को खाने से बचे। मौसमी फल, सब्जी व जूस का सेवन करें। ताजा खाना खाएं।