फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Volunteer's eyes on social media, if you post wrong you will be trapped

सोशल मीडिया पर वॉलंटियर की निगाह, गलत पोस्ट की तो फंसेंगे

Fri, 17 Jun 2022 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Volunteer's eyes on social media, if you post wrong you will be trapped
गश्त करते डीएम और एएसपी।
शांति व्यवस्था को लेकर डीएम और एसपी ने शहर में की पैदल गश्त
विज्ञापन

एसपी की सोशल मीडिया सेल भी एक्टिव, अफवाहों पर न दें ध्यान
लखीमपुर खीरी। पिछले हफ्ते भीरा में निकले जुलूस से सबक लेते हुए जुमे की नमाज को लेकर जिला पुलिस काफी सतर्क नजर आ रही है। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शहर समेत जिले भर में पुलिस ने पीस कमेटी की बैठक कर हर गड़बड़ी करने वालों पर नजर रखने की बात कहते हुए हर किसी को सख्त ताकीद की है।
बृहस्पतिवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व एसपी संजीव सुमन ने भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की और रूट मार्च किया। शहर के विभिन्न मार्गों, व्यस्ततम चौराहों, मिश्रित आबादी वाले स्थानों समेत भीड़भाड़ वाले स्थानों में भ्रमण करते हुए वहां पर मौजूद स्थानीय लोगों, दुकानदारों आदि से मुलाकात कर लोगों से संवाद स्थापित कर आपस में प्रेम, सौहार्द बनाए रखने हेतु व अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस लाइन से जीआईसी, सदर चौराहा, मेन रोड, विलोबी हाल, हिदायत नगर, नौरंगाबाद चौराहा, डीसी रोड, लोहिया चौराहा सहित पूरे शहर में पैदल रूट मार्च किया गया। इस दौरान एसडीएम श्रद्धा सिंह, सीओ सिटी संदीप सिंह, थाना प्रभारी चंद्रशेखर समेत तमाम पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर 2000 वॉलंटियर रख रहे हैं नजर
लखीमपुर खीरी। भीरा घटना से सबक लेते हुए पुलिस ने सोशल मीडिया पर निगरानी तेज कर दी है। एएसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जिले के हर थाने में डिजिटल वॉलंटियर को सक्रिय कर दिया गया है। जिले के सभी थानों पर करीब 2000 डिजिटल वॉलंटियर सोशल मीडिया पर नजर रख रहे हैं, जो कि जिला पुलिस के ग्रुप से जुड़े हुए हैं। जैसे ही कोई अप्रिय सूचना आती है, तत्काल उस पर एक्शन लिया जाएगा। इसके अलावा जिला स्तर पर पुलिस कप्तान की अपनी सोशल मीडिया सेल भी सक्रिय है। जो हर तरीके के सोशल प्लेटफॉर्म पर नजर रख रही है। संवाद
सोशल मीडिया के भ्रामक मेसेज से बचें, जुलूस भी न निकालें
मैलानी। जुमे की नमाज को लेकर थाने में हुई पीस कमेटी की बैठक में तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि सोशल मीडिया पर कोई भी किसी भी धर्म के खिलाफ वैमनस्यता फैलाने वाला मेसेज न डाले। ऐसा करने वाले की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
कहा कि नमाज के बाद किसी प्रकार का जुलूस, बैठक आदि का आयोजन नहीं होगा। प्रभारी निरीक्षक राम लखन पटेल ने बताया कि नगर में धारा 144 लागू है। जुमे की नमाज के दौरान मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी और तहसीलदार भी नमाज के दौरान मौजूद रहेंगे। संवाद

नेपाल सीमा पर पैदल गश्त कर की शांति बनाए रखने की अपील
संपूर्णानगर। शुक्रवार को जुमे की नमाज के लिए नेपाल सीमा पर पुलिस काफी सतर्क है। इसको लेकर बार-बार बैठकों का दौर चल रहा है।
बृहस्पतिवार को संपूर्णानगर पहुंचे एडिशनल एसपी अरुण कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी धौरहरा संजय नाथ तिवारी, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने क्षेत्र के संभ्रांत व धर्मगुरुओं के अलावा ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की। एडिशनल एसपी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि सभी लोग शांतिपूर्ण भाईचारे के साथ रहें। क्षेत्र में दो-चार लोग ही होते हैं जो माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं, उन्हें चिह्नित कर हमें बताएं। बैठक के बाद कस्बे में पुलिस ने रूट मार्च भी किया। गली-मोहल्लों में होकर पुलिस बल निकला, जिससे लोगों में अफरातफरी का माहौल भी बना रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed