Vivah Muhurat 2023: आज से विवाह मुहूर्त शुरू, 28 जून तक बजेगी शहनाई, जानिए शुभ तिथियां
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक बृहस्पति का शनिवार को उदय होने के बाद दो मई से विवाह मुहूर्त की शुरुआत हो जाएगी, जो 28 जून तक रहेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विवाह मुहूर्त के लिए आवश्यक बृहस्पति का शनिवार को उदय होने के बाद दो मई से विवाह मुहूर्त की शुरुआत हो जाएगी, जो 28 जून तक रहेगी। इसके बाद अधिमास लगने से पुन: विवाह मुहूर्त पर विराम लग जाएगा। फिर नवंबर में देव उठानी एकादशी से विवाह की शुरुआत होगी, जो 16 दिसंबर को खरमास लगने तक रहेगा।
ज्योतिषाचार्य पंडित रामदेव मिश्र शास्त्री के अनुसार, खरमास में शुभ कार्य नहीं होते हैं। भले ही 14 अप्रैल को खरमास का समापन हो गया था, लेकिन बृहस्पति के अस्त होने के कारण लगन की शुरुआत नहीं हो सकी थी। अब जब बृहस्पति को उदय हो गया है तो दो मई से विवाह मुहूर्त की शुरुआत हो जाएगी।
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक किसी भी शुभ कार्य करने के लिए त्रिबल की आवश्यकता होती है। त्रिबल अर्थात सूर्य, चंद्रमा व बृहस्पति का बल। जब तीनों ग्रह उत्तम स्थिति में रहते हैं, तभी शुभ कार्य किए जाते हैं। इनमें से यदि कोई भी क्षीण या निस्तेज हो तो शुभ कार्य नहीं किए जा सकते।
ये हैं विवाह के शुभ मुहूर्त
मई : 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 15, 16, 17, 20, 21, 22, 26, 27, 28, 29, 30 और 31
जून : 1, 3, 4, 5, 7, 11, 12, 13, 16, 17, 22, 23, 25, 26, 27 और 28
नवंबर : 23, 24, 27, 28 और 29
दिसंबर : 1, 4, 5, 7, 9, 10, 11, 13, 14, 15 और 16