{"_id":"a3cd822028efe44e64279576fb7322b7","slug":"vitran-main-aniumeeta-par-do-kotedaar-ninambit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वितरण में अनियमितता पर दो कोटेदार निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वितरण में अनियमितता पर दो कोटेदार निलंबित
लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 29 Dec 2014 04:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वितरण में अनियमितता के आरोप में दो कोटेदारों के अनुबंध निलंबित कर दिए गए हैं। राशन और मिट्टी के तेल के वितरण में अनियमितता की शिकायत मिलने पर डीएसओ डॉ. राकेश तिवारी ने दोनों उचित दर की दुकानों की खुद जांच की थी। जांच में शिकायतें सही पाई जाने पर यह कार्रवाई की गई।
पलिया ब्लाक के मरुआ पश्चिम गांव की कोटेदार लक्ष्मी देवी के बारे में ग्रामीणों ने मानक से कम राशन वितरण की शिकायत की थी। डीएसओ ने जांच में पाया कि दुकान अभिलेखों में दर्शायी गई चौहद्दी में न होकर दूसरी जगह संचालित की जा रही थी। नियमानुसार जो सूचनाएं प्रदर्शित की जानी चाहिए वे सूचनाएं भी दुकान के नोटिस बोर्ड पर अंकित नहीं थीं। इसके अलावा मानक से कम राशन वितरण की शिकायत भी सही मिली। इन अनियमितताओं के चलते कोटेदार लक्ष्मी देवी का अनुबंध निलंबित कर दिया गया है।
उधर, नकहा ब्लाक के अंजनापुर के कोटेदार नन्हे खां के बारे में पूर्ति विभाग को वितरण में अनियमितता बरते जाने की शिकायत मिली थी। डीएसओ ने जब जांच की तो पाया गया कि नवंबर माह में बीपीएल और अंत्योदय राशनकार्ड धारकों को गेहूं और चावल का वितरण किया ही नहीं गया है। मिट्टी का तेल भी प्रति राशनकार्ड मात्र दो लीटर ही दिया गया है। इस पर डीएसओ ने नन्हे खां का अनुबंध भी निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
डीएसओ डॉ. राकेश तिवारी ने बताया कि वर्ष 2012-13, 2013-14 और वर्ष 2014-15 में लोहिया समग्र विकास योजना के तहत चयनित गांवों में उचित दर की दुकानों के निरीक्षण के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। इनमें पलिया और निघासन के लिए मुख्यालय स्तर पर और बाकी तहसीलों में एसडीएम स्तर पर टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी बीडीओ को पत्र लिखकर कहा गया है कि राम मनोहर लोहिया समग्र विकास योजना के तहत चयनित गांवों में यदि किसी व्यक्ति के पास राशनकार्ड नहीं है तो उसे एपीएल कार्ड बना दिया जाए। ताकि यह गांव राशनकार्ड से संतृप्त हो सकें।