फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Visit climbed Arapeediarpi plan of negligence

लापरवाही की भेंट चढ़ी आरएपीडीआरपी योजना

Mon, 21 Dec 2015 04:37 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 21 Dec 2015 04:37 PM IST
विज्ञापन
Visit climbed Arapeediarpi plan of negligence
शहर में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लागू की गई आरएपीडीआरपी योजना बिजली अधिकारियों की लापरवाही की भेंट चढ़ती जा रही है। तीन साल का समय गुजरने के बाद भी इस योजना में तय किए गए कार्यों को पूरा नहीं किया जा सका है। खंभे लग गए हैं लेकिन उन पर तार नहीं बिछाया गया है। कार्य के प्रति कार्यदाई संस्था की सुस्ती और अधिकारियों की लापरवाही सर्दी बढ़ने पर लोगों के  लिए परेशानी का सबब बनने वाली है।
विज्ञापन

शहर में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आरएपीडीआरपी योजना के अंतर्गत 750 बिजली के खंभे लगने हैं, जिन पर 80 किलोमीटर की दूरी में बिजली का तार बिछाया जाना है। ट्रांसफार्मरों की क्षमतावृद्धि के लिए 214 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाने हैं लेकिन अब तक कार्यदाई संस्था आधा कार्य ही पूरा कर पाई है।
विज्ञापन

अभी तक 650 किलोमीटर बिजली लाइन खिंची है। जिसमें शहर के अंदरूनी हिस्से जहां लाइनें ज्यादा टूटी हैं और गर्मियों में लगातार स्पार्किंग होती है, वहां के तार अब तक नहीं बदले गए हैं, लेकिन शहर से सटे गांवों में जहां कार्य नहीं होना है, वहां अवैध रूप से बिजली लाइनों का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अभी 50 किलोमीटर की दूरी तक ही बिजली लाइनें बन पाई हैं। कई जगह पर खंभे लग गए हैं, लेकिन उन पर तार नहीं बिछाया गया है। क्षमतावृद्धि के मद्देनजर अब तक 214 ट्रांसफार्मरों की जगह सिर्फ 120 ट्रांसफार्मर लग पाए हैं। कार्यदाई संस्था को शहर में पांच हजार घरों में गड़बड़ मीटर बदलने थे, लेकिन दो हजार घरों में ही मीटर बदलने का काम किया गया है। ऐसे में ये योजना कब पूरी होगी, इस संबंध में भी कोई समय सीमा नहीं तय हो पाई है।

योजना की प्रगति को लेकर एसडीओ टाउन राहुल शर्मा ने बताया कि कई जगहों पर आरएपीडीआरपी के अंतर्गत कार्य कराया जा रहा है, ट्रांसफार्मरों को अधिक संख्या में लगाने पर जोर दिया जा रहा है। कुछ महीनों में अधूरे कार्य पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed