{"_id":"60e1f7728ebc3e55284c2f89","slug":"vipin-became-the-winner-of-the-marathon-race-lakhimpur-news-bly4519766187","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपिन बने मैराथन दौड़ के विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपिन बने मैराथन दौड़ के विजेता
विज्ञापन
नशा मुक्ति का संदेश देने के लिए कराई 11 किमी दौड़ प्रतियोगिता
अमीरनगर। क्षेत्र के हरिनगर ग्रंट स्थित बाबा धाकडानंद मंदिर पर नशा मुक्ति संदेश देने के लिए मैराथन दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। इसमें विपिन पाल ने 43 मिनट 35 सेकेंड में 11 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में हरीनगर, लालगंज, मोहम्मदाबाद, भीखमपुर, सकेतू और चांदमाऊ के युवाओं ने शामिल हुए। हरीनगर ग्रंट के युवा विपिन पाल ने 43 मिनट 35 सेकंड में 11 किलोमीटर दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। चांदामऊ के अमित यादव द्वितीय, दौलतपुर कर सुरजीत यादव तृतीय और हरिनगर के सचिन पाल चौथा स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि उत्तम चौधरी और विशिष्ट अतिथि राजाराम, बलवीर सिंह अर्कवंशी, लाला जाट ने मेडल पहनाकर विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान गुरदीप सिंह, कमल, सुरेश पंडित, सिमरन जीत सिंह, तारा सिंह, सलमान फौजी, सुरेंद्र सिंह, मनी श्रीवास्तव, वेदपाल यादव आदि मौजूद रहे।