{"_id":"6495ef68bc59b4c572041afa","slug":"vineet-manar-became-the-chairman-of-dcb-for-the-second-time-lakhimpur-news-c-4-1-190104-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: डीसीबी के दूसरी बार अध्यक्ष बने विनीत मनार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: डीसीबी के दूसरी बार अध्यक्ष बने विनीत मनार
Sat, 24 Jun 2023 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 24 Jun 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनीत मनार को प्रमाणपत्र देते एडीएम और केंद्रीय ग्रह राज्य
लखीमपुर खीरी। भाजपा नेता विनीत मनार लगातार दूसरी बार जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष चुने गए हैं। सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।चुनाव अधिकारी एडीएम संजय कुमार सिंह ने अध्यक्ष विनीत मनार को जीत का प्रमाणपत्र दिया। इससे पहले संचालक मंडल के 14 पदों पर निर्विरोध चुनाव हो चुका था।
चुनाव अधिकारी एडीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सभापति, उपसभापति एवं प्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिए सुबह 11 बजे से 12 बजे तक चुनाव प्रक्रिया हुई। चुनाव में विनीत मनार अध्यक्ष, रविकाश चन्द्र गोयल उपसभापति, मनीष साहनी उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव बैंक लि, लखनऊ के प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह ने अध्यक्ष विनीत मनार को प्रमाणपत्र दिया।
इस मौके पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, चुनाव प्रभारी अवनीश सिंह पटेल, सदर विधायक योगेश वर्मा, पलिया विधायक रोमी साहनी, श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर, निवर्तमान अध्यक्ष अर्बन कोआपरेटिव बैंक पुष्पा सिंह के साथ-साथ सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता, बैंक की प्रबंध कमेटी के नवनिर्वाचित सभी संचालक और जनपद की सहकारी समितियों के अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।