{"_id":"690a3edb33aae06662060c76","slug":"vineet-farheen-and-ilma-came-first-in-the-race-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-160151-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दौड़ में विनीत, फरीन और इल्मा रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दौड़ में विनीत, फरीन और इल्मा रहे अव्वल
Tue, 04 Nov 2025 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 04 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
जलालपुर स्कूल में ऊंची कूद में भाग लेता छात्र। स्रोत : शिक्षक
बांकेगंज। ब्लॉक क्षेत्र में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन मंगलवार को स्व. अरविंद गिरि अमृत स्टेडियम जलालपुर में किया गया। इसमें 25 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और संविलियन विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दौड़ में विनीत, फरीन और इल्मा ने बाजी मारी।
आयोजन में ऊंची कूद, लंबी कूद, कबड्डी आदि प्रतियोगिताएं हुईं। मुख्य अतिथि बीईओ राकेश कुमार ने कार्यक्रम का शुभांरभ किया। 50 मीटर दौड़ में भुड़वारा प्राथमिक स्कूल के छात्र उबेश और 100 मीटर जलालपुर स्कूल के छात्र विनीत को प्रथम स्थान मिला। 200 मीटर दौड़ में विनीत ने फिर बाजी मारी। 100 और 200 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में क्रमवार भुड़वारा लालनगंज स्कूल की फरीन और इल्मा ने बाजी मारी।
सुलेख प्रतियोगिता में जलालपुर स्कूल के लोकेश ने प्रथम, पुनर्भू ग्रंट के धरम सिंह ने द्वितीय और महराजनगर के आर्या वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, कबड्डी में उच्च प्राथमिक स्कूल पुनर्भू ग्रंट ने जीत हासिल की। कार्यक्रम के समापन पर बीईओ राकेश कुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत करके उनकी हौसला अफजाई की। कार्यक्रम का संचालन संकुल प्रभारी मुकेश वर्मा ने किया। इस मौके पर शिक्षक संघ अध्यक्ष आशुतोष गिरि, रामू भारती, वीरेंद्र कुमार आदि उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
...