फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Villages on dirt Npenge sweepers

गांवों में गंदगी पर नपेंगे सफाईकर्मी

Tue, 31 Mar 2015 07:27 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 31 Mar 2015 07:27 PM IST
विज्ञापन
गांवों में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने और सरकारी स्कूल, कार्र्यालयों में नियमित सफाई के लिए अभियान चलाकर निरीक्षण कराया जाएगा। गंदगी पाए जाने पर संबंधित सफाई कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सीडीओ नितीश कुमार ने ब्लाक स्तर पर बीडीओ, एडीओ की जिम्मेदारी देकर यह निर्देश दिए हैं। सफाई व्यवस्था का कड़ाई से अनुपालन कराने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों से भी रेंडम चेकिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिले के 1764 राजस्व ग्रामों में एक-एक सफाई कर्मचारी की तैनाती हैै, जिनके जिम्मे गांवों की सफाई व्यवस्था है। पिछले कुछ महीनों से गांवों में सफाई व्यवस्था का स्तर काफी हद तक गिरा है। वहीं सफाई कर्मी गांवों में कार्र्य न करके अन्य कार्यों में लगे हैं। सूत्र बताते हैं कि प्रधानों से साठगांठ कर अटेंडेंस का पैरोल बनवाकर जमा कर रहें हैं। गांवों में गंदगी फैलने पर ग्रामीणों ने इसकी शिकायतें अधिकारियों से की है, जिसके बाद सीडीओ नितीश कुमार ने इस संबंध में सख्त कदम उठाएं हैं। ब्लाक स्तर पर अधिकारियों को रोस्टर बनाकर चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। खासकर स्कूल, सरकारी भवनों में सफाईकर्मियों की प्रतिदिन उपस्थिति अनिवार्य होगी। ऐसा न होने पर संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध सीधे कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


यदि प्रधान द्वारा गलत तरीके से पैरोल निर्गत किया जाएगा तो उसके विरुद्ध भी पंचायती राज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। गांवों में नियमित सफाई व्यवस्था के लिए डीपीआरओ को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नितीश कुमार, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed