{"_id":"60da08ba8ebc3ecc0774f745","slug":"villagers-troubled-by-dirt-and-flies-did-water-satyagraha-lakhimpur-news-bly4512991124","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी और मक्खियों से परेशान ग्रामीणों ने किया जल सत्याग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी और मक्खियों से परेशान ग्रामीणों ने किया जल सत्याग्रह
विज्ञापन
गोमती नदी में जल सत्याग्रह करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
महिलाएं बोलीं, भीषण बदबू के कारण खाना बनाना हुआ दूभर
विज्ञापन
चपरतला। मितौली तहसील के चपरतला गांव के किनारे गोमती नदी में ग्रामीणों ने अब्बासपुर में बने मुर्गी फार्म की गंदगी और मक्खियों से परेशान होकर जल सत्याग्रह किया। सत्याग्रह में शामिल महिला का कहना था कि भीषण बदबू के कारण वह घर में खाना भी नहीं बना पा रही हैं।
किसान यूनियन अवध प्रदेश अध्यक्ष श्यामू शुक्ला ग्रामीणों के साथ गोमती नदी में अनिश्चितकालीन जल सत्याग्रह पर बैठ गए। सूचना मिलने पर तहसीलदार मितौली मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने तहसीलदार से ही समस्या का लिखित समाधान मांग लिया, जिस पर तहसीलदार ने मना कर दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उन्हें समस्या का समाधान नहीं मिल जाता तब तक वह लोग जल सत्याग्रह करते रहेंगे और समाधान न होने तक वहीं डटे रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष किसान यूनियन (अवध ) श्यामू शुक्ला ने कहा कि किसानों की यहां पर कई समस्याएं हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बरनाला मुर्गी फार्म से गंदगी के कारण मक्खियां पैदा हो रही हैं, जिससे ग्रामीण किसान और जानवर सब परेशान हैं। घर में औरतें खाना नहीं बना पा रही हैं। जब तक इन लोगों का समाधान स्थायी रूप से नहीं हो जाता। तब तक लगातार धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। संवाद