{"_id":"66c4d0fc3d3f9c245d0a43c0","slug":"villagers-surrounded-the-bilhari-forest-outpost-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-127411-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ग्रामीणों ने बिलहरी वन चौकी घेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ग्रामीणों ने बिलहरी वन चौकी घेरी
विज्ञापन
बाघ को पकड़वाने की मांग को लेकर वन चौकी का घेराव करते ग्रामीण। संवाद
ममरी। बाघ के हमलों से परेशान मोहम्मदी-महेशपुर वन रेंज क्षेत्र के गांव बिलहरी, बांसगांव, बसही, पकरिया, कैमहारा, तेंदुआ, रायपुर और कंधरापुर आदि गांव के ग्रामीणों ने वन चौकी बिलहरी का घेराव कर बाघ को पकड़वाने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि बाघ आसपास के गांवों में एक महीने से आतंक मचा रहा हैं। बाघ कई पालतू पशुओं का शिकार कर चुका है। दहशत के मारे लोग खेतों में नहीं जा पा रहे हैं। सूचना देने पर वनकर्मी खाना पूरी कर वापस चले जाते हैं। हंगामे की सूचना पर डिप्टी रेंजर रामनरेश वर्मा, फॉरेस्टर जगदीश वर्मा आदि वनकर्मी चौकी पहुंचे, उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने।
ग्रामीण पिंजड़ा लगाकर बाघ को पकड़वाने की मांग पर अड़े रहे। हालात बिगड़ने पर डिप्टी रेंजर रामनरेश वर्मा व फॉरेस्टर जगदीश वर्मा के उच्चाधिकारियों से बात करके पिंजड़ा लगवाने के आश्वासन के बाद ग्रामीण माने।