फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Villagers raised questions on the quality of anti-erosion work

Lakhimpur Kheri News: कटाव निरोध कार्य की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

Mon, 03 Aug 2026 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 03 Aug 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Villagers raised questions on the quality of anti-erosion work
पलिया के दौलतपुर में बाढ़ बचाव कार्य की स्थिति। संवाद
पलियाकलां। गांव दौलतापुर में शारदा नदी किनारे कराए जा रहे 1308 मीटर लंबे एंटी एरोजन वर्क (कटाव निरोध कार्य) की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। आरोप है कि कटाव रोकने के लिए सीमेंट की बोरियों में मिट्टी भरकर उन्हें बंधे की तरह लगाया जा रहा है। उनका कहना है कि तेज बहाव आने पर यह कार्य बह सकता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, कुछ दिन पहले भी सिंचाई विभाग ने इसी स्थान पर कटावरोधी कार्य कराया था, लेकिन तीन बार पानी आने के बाद नदी किनारे बनाया गया बचाव कार्य क्षतिग्रस्त होने लगा। उनका आरोप है कि उस समय केवल एक-एक जाल बिछाकर मिट्टी के ठोकर बनाए गए थे, जो तीसरी बार पानी बढ़ने पर बैठ गए और कटाव शुरू हो गया। अब भी उसी प्रकार का कार्य किया जा रहा है, जिससे बाढ़ आने पर जाल और मिट्टी की बोरियां बहने की आशंका है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मांग की कि कटाव रोकने के लिए मानकों के अनुरूप मजबूत निर्माण कराया जाए, ताकि गांव और कृषि भूमि सुरक्षित रह सके। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर कुंदन लाल ने बताया कि यह बंधा निर्माण नहीं, बल्कि एंटी एरोजन वर्क (कटाव निरोध कार्य) है। इसका उद्देश्य नदी के कटाव और बाढ़ के पानी से होने वाले नुकसान को रोकना है। कार्य विभागीय मानकों के अनुसार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed