{"_id":"69516d3fd0b889d788074fac","slug":"villagers-protest-against-the-construction-of-annapurna-bhawan-in-banglaha-takiya-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-164655-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बंगलहा तकिया में अन्नपूर्णा भवन बनने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बंगलहा तकिया में अन्नपूर्णा भवन बनने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
Sun, 28 Dec 2025 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
निघासन पीडब्लूडी गेस्ट हाउस परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण। संवाद
निघासन। ग्राम पंचायत बंगलहा तकिया में प्रस्तावित अन्नपूर्णा भवन निर्माण को लेकर ग्रामीणों में विरोध तेज हो गया है। आरोप है कि प्रधान के पति घोसियाना मजरे में भवन बनवाने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि करदहिया मजरे में आज तक कोई बड़ी जनकल्याणकारी योजना शुरू नहीं हो सकी है।
करदहिया मजरे के करीब 200 से अधिक ग्रामीणों ने शनिवार को विधायक शशांक वर्मा को ज्ञापन देकर आपत्ति दर्ज कराई। उनका कहना है कि करदहिया मजरे में लगभग 300 राशन कार्ड धारक निवास करते हैं, जबकि घोसियाना में केवल करीब 40 राशनकार्ड धारक हैं। जनसंख्या और आवश्यकता को देखते हुए अन्नपूर्णा भवन का निर्माण करदहिया में किया जाना अधिक उचित होगा, लेकिन करदहिया में विकास कार्य उपेक्षित रहे हैं। योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पा रहा है। ज्ञापन में मांग की है कि अन्नपूर्णा भवन करदहिया मजरे में बनाया जाएगा। विधायक ने आश्वासन दिया कि जनता की मांग के अनुरूप ही निर्णय कराया जाएगा। अधिकारियों से बात की जाएगी।