{"_id":"628e7b7107db1373264df970","slug":"villagers-injured-in-leopard-attack-lakhimpur-news-bly4860237142","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए के हमले में ग्रामीण घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए के हमले में ग्रामीण घायल
विज्ञापन
रायपुर बीट के ग्राम गदियाना और राजगढ़ के बीच हुई घटना
बिजुआ। गोला रेंज अंतर्गत रायपुर बीट के ग्राम गदियाना और राजगढ़ के बीच जंगल में तेंदुए के हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया। ग्रामीण को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राजगढ़ गांव निवासी जगदीश पुत्र पुत्तूलाल का घर जंगल के बिल्कुल किनारे बना है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे गदियाना गांव के पास लोगों ने एक जंगली जानवर को झाड़ियों में बैठा देखा तो काफी लोग लाठी डंडे लेकर उसे भगाने का प्रयास करने लगे। लोगों के परेशान करने पर तेंदुआ झाड़ियों से निकल कर भागा और करीब पांच सौ मीटर दूर जाकर वह फिर दूसरी झाड़ी मे छिप गया। जगदीश किसी काम से जंगल के अंदर गया था अचानक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। इससे उसके चेहरे पर पंजे लगे हैं। तेंदुआ हमला करने के बाद जंगल में भाग गया। लोगों ने तुरंत बिजुआ पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। इस पर चौकी प्रभारी मनीष पाठक और वनरक्षक नरेश सिंह समेत तीन वनकर्मी मौके पर पहुंचे।
वनरक्षक ने बताया कि मादा तेंदुआ काफी दिनों से इस जंगल में है। इन दिनों मादा तेंदुआ के साथ दो शावक भी देखे जा रहे हैं। घायल जगदीश को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।