फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Villagers fed up with abandoned animals demonstrated

Lakhimpur Kheri News: छुट्टा पशुओं से आजिज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 26 May 2023 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Villagers fed up with abandoned animals demonstrated
मितौली। ब्लॉक की ग्राम पंचायत अलीनगर में छुट्टा पशुओं से परेशान किसानों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एसडीएम विनीत कुमार उपाध्याय को ज्ञापन सौंपकर छुट्टा पशुओं को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि ग्राम पंचायत में आवारा पशुओं की संख्या दो सौ के करीब है। इस संबंध में उन लोगों ने कई बार शिकायत भी की लेकिन इसका संज्ञान नहीं लिया गया। उन्हें मजबूरन तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया की यदि उनकी समस्या का निस्तारण जल्द नहीं हुआ तो वह फिर से प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर ग्राम प्रधान बालकराम, क्षेत्र पंचायत सदस्य अमित पाल, विनोद कुमार, प्रमोद, सुचेन्द्र यादव, मुकेश मिश्रा, राम विलास, बलराम सक्सेना, राजकुमार, रमेश चंद, कमलेश, बाबूराम, दिलीप राठौर, मोती लाल ,रामकुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed