फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Villagers complained to the CMO that doctors do not come to the PHC

Lakhimpur Kheri News: ग्रामीणों ने सीएमओ से की शिकायत, पीएचसी पर नहीं आते हैं डॉक्टर

Wed, 08 Oct 2025 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 08 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Villagers complained to the CMO that doctors do not come to the PHC
ग्रामीणों से बातचीत करते सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता। स्रोत : स्वास्थ्य विभाग
लखीमपुर/पसगवां। सीएचसी पसगवां के सिसौरा नासिर गांव में संक्रामक रोग फैलने के बाद आखिरकार स्वास्थ्य विभाग जाग गया। बुधवार को सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने सीएचसी अधीक्षक के साथ गांव का भ्रमण किया। इस दौरान पीएचसी पर चिकित्सक की मनमानी की बात भी सामने आई। ग्रामीणों ने सीएमओ को बताया कि पीएचसी पर चिकित्सक नियमित रूप से नहीं आते हैं। इस पर उन्होंने सीएचसी अधीक्षक से उक्त चिकित्सक से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सिसौरा नासिर में डेंगू-मलेरिया सहित वायरल बुखार का प्रकोप बना हुआ है। इसको देखते हुए सीएमओ ने गांव का भ्रमण किया। सीएमओ ने स्वास्थ्य शिविर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और गांव का भ्रमण कर सफाई आदि का निरीक्षण किया। संक्रामक रोग से मारे गए लोगों के परिजनों से मिलकर जानकारी ली। अधीक्षक और प्रधान चांद मियां से भी जानकारी हासिल की है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अश्वनी वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में 87 मरीजों की जांच कर दवाएं वितरित की गई। मलेरिया की 47, डेंगू की 27 जांच की गई। मंगलवार को जांच में डेंगू के दो, बुधवार को एक मरीज संदिग्ध डेंगू का केस मिला है। तीनों की सैम्पलिंग एलाइजा जांच के लिए जिला अस्पताल भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी हरीशंकर के नेतृत्व में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। एडीओ पंचायत सतीश चन्द्र ने बताया कि स्थिति के सामान्य होने तक गांव में छह सफाई कर्मचारी नियमित सफाई करेंगे। प्रधान चांद मियां ने बताया कि सक्षम अधिकारियों के निर्देश से गांव में एकत्र मलबे की जेसीबी से दूर फिकवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed