फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Villagers closed the animals in the secretariat

ग्रामीणों ने पशुओं को सचिवालय में किया बंद

Wed, 12 Jan 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Villagers closed the animals in the secretariat
मितौली। मितौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ओदारा में ग्रामीणों ने छुट्टा आवारा पशुओं को वहां बने सचिवालय में बंद कर जड़ा ताला जड़ दिया। विरोध करने पर ग्रामीणों ने प्रधान के सहयोगियों के साथ मारपीट की। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने मौके पर जाकर पशुओं को छुड़वाया।
विज्ञापन

मितौली थाना क्षेत्र के ओदारा गांव में छुट्टा पशुओं से परेशान ग्रामीणों ने जबरन गांव के ही सचिवालय में आवारा पशुओं को बंद कर ताला जड़ दिया। सूचना पाकर अपने समर्थकों के साथ ग्राम प्रधान राजेंद्र कुमार पंहुच गए। प्रधान ने मौजूद लोगों से सचिवालय खाली कराने की अपील की लेकिन इस बात को लेकर लोग उग्र होने लगे। प्रधान ने 112 डायल कर पुलिस बुला ली। तब जाकर पशुओं को वहां से आजाद किया जा सका।
विज्ञापन

प्रधान राजेंद्र का आरोप है कि गांव के रहने वाले युवक और उसके कई साथियों ने पड़ोस के गोवंशीय पशुओं को एकत्रित कर जबरन सचिवालय के कमरे में बंद कर का ताला डाल दिया। प्रधान और उसके समर्थकों ने जब इसका विरोध किया तो उन लोगों ने प्रधान के साथी ललित कुमार और असित कुमार के साथ गाली गलौज और मारपीट की। मामले की सूचना ग्राम पंचायत विकास अधिकारी गीता गौतम और प्रधान राजेंद्र ने थाने में लिखित तहरीर देकर कर दी है। एसओ मितौली सुनीत कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस ने सचिवालय से पशुओं को छुड़वा दिया गया है। तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed