फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   villagers claim strange object seen flying in the sky at night in Lakhimpur Kheri

UP News: अब लखीमपुर खीरी में ड्रोन की दहशत, ग्रामीणों का दावा- रात में आसमान में उड़ती दिखी अजीब वस्तु

Wed, 20 Aug 2025 05:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 20 Aug 2025 05:59 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के भीरा कोतवाली क्षेत्र में ग्रामीणों ने आसमान में रोशनी वाली वस्तु उड़ती देखे जाने का दावा किया है। कुछ लोगों ने इसे ड्रोन बताया। सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल भी की, लेकिन क्षेत्र में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। 

विज्ञापन
villagers claim strange object seen flying in the sky at night in Lakhimpur Kheri
ग्रामीणों का दावा- आसमान में उड़ती दिखी रोशनी वाली वस्तु - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

लखीमपुर खीरी के भीरा कोतवाली क्षेत्र के गांव चौखड़ा में सोमवार रात एक अजीब घटना सामने आई। रात करीब 10 बजे ग्रामीणों ने आसमान में अजीब वस्तु उड़ती दिखी, जिसमें ड्रोन जैसी रोशनी दिख रही थी। ग्रामीण करनराज के अनुसार, इस दृश्य को देखकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ लोगों ने इसे ड्रोन बताया, तो कुछ ने हॉट एयर बैलून की रोशनी बताई। ग्रामीणों ने इस घटना का वीडियो बनाकर पुलिस को सूचित किया।

विज्ञापन


भीरा थाना प्रभारी गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही बिजुआ चौकी इंचार्ज बृजेश कुमार की टीम मौके पर पहुंची। अधिक ऊंचाई के कारण आकृति स्पष्ट नहीं दिख पाई। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। कुछ लोग खिलौना हेलीकॉप्टर या हवाई जहाज की रोशनी को भी ड्रोन समझ रहे हैं। 
विज्ञापन


भीखमपुर में दहशत, सूचना पर पहुंची पुलिस
भीखमपुर कस्बा समेत नगरा गांव में सोमवार रात ड्रोन देखे जाने का दावा किया गया है। कई ग्रामीणों ने वीडियो भी बनाए। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने भीखमपुर चौकी को फोन करके सूचना दी। मौके पर दरोगा उदयवीर यादव मय फोर्स के पहुंचे। पुलिस के पहुंचने के बाद ड्रोन दिखाई देना बंद हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने टॉर्च की रोशनी डाली तो ड्रोन ओझल 
मझगईं क्षेत्र के बेला कलां में सोमवार रात दस बजे के बाद चार ड्रोन कैमरे गांव के ऊपर मंडराने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने टॉर्च की रोशनी डाली तो एक घंटे बाद ड्रोन कैमरे ओझल हो गए। मामले में पुलिस को जानकारी नहीं दी गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि कब्रिस्तान की तरफ असमान में लाइट जलती हुई चार अलग-अलग वस्तु नजर आई। कई ग्रामीण लाठी-डंडे व टॉर्च लेकर एकत्र होकर लाइट का पीछा करने लगे। ग्रामीणों के मुताबिक, आसमान में जलने वाली वस्तु प्रेम सिंह की बाग की तरफ जाने लगी, तब भी ग्रामीणों ने पीछा किया और करीब एक घंटा मंडराने के बाद टॉर्च की रोशनी पड़ने के बाद संख्या कम होने लगी और बाद में ड्रोन कैमरे ओझल हो गए। थाना प्रभारी राजू राव ने बताया कि मामले की उनको कोई जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed