{"_id":"69b05de46943c1d0590e2269","slug":"villagers-chase-and-catch-buffalo-thieves-two-arrested-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-170043-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़े भैंस चोर, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़े भैंस चोर, दो गिरफ्तार
Tue, 10 Mar 2026 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
- पुलिस हिरासत में भैंस चोरी के आरोपी।संवाद
निघासन। कोतवाली क्षेत्र में ग्रामीणों की सतर्कता से भैंस चोरी की वारदात नाकाम हो गई। ग्रामीणों ने पीछा कर दो आरोपियों को पकड़ लिया और चोरी की गई भैंसों को बरामद कर पुलिस के हवाले कर दिया।
झंडी चौकी क्षेत्र के मूड़ाबुजुर्ग शंकरी गौढ़ी निवासी मुल्लू पुत्र पूजन की दो भैंसें सोमवार-मंगलवार की रात करीब दो बजे अज्ञात चोर खोलकर ले गए। कुछ देर बाद मुल्लू पशुओं को देखने बाहर निकले तो खूंटे से दोनों भैंसें गायब मिलीं। इसके बाद उन्होंने भैंसों के पैरों के निशान के आधार पर तलाश शुरू की और आसपास के लोगों व गांवों में सूचना दे दी।
सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में खोजबीन में जुट गए। पैरों के निशान का पीछा करते हुए ग्रामीणों ने बिनौरा फार्म के जंगल में दो संदिग्धों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से चोरी की गई दोनों भैंसें बरामद कर ली गईं।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों की पहचान पढ़ुआ थाना क्षेत्र के सोठियाना निवासी बसीर अली पुत्र कुर्बान अली और सलमान अली पुत्र नबीदुल्ला के रूप में हुई है। उनके पास से एक मोटरसाइकिल, झोले में रखे दो नाथ, दो सूजा और तीन मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं।
प्रभारी कोतवाल दिनेश तिवारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।