{"_id":"67630fb82c1420e9ee08a714","slug":"villagers-caught-crocodile-in-the-pond-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-135372-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ग्रामीणों ने पकड़ा तालाब में मगरमच्छ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ग्रामीणों ने पकड़ा तालाब में मगरमच्छ
विज्ञापन
पकड़ा गया मगरमच्छ का बच्चा। ग्रामीण
उचौलिया। गढ़ी मजरा इब्राहिमपुर के तालाब में काफी दिनों से मौजूद मगरमच्छ को मंगलवार को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे शारदा नहर में छोड़ दिया।
गढ़ी में गांव के आसपास तालाब में कुछ दिन पहले ग्रामीणों ने एक मगरमच्छ देखा था। इसकी सूचना वन विभाग को दी गयी। मगर वनकर्मियों ने तालाब गहरा होने के कारण मगरमच्छ पकड़ने में असमर्थता जताई थी। मंगलवार शाम को मगरमच्छ पानी से निकल कर रास्ते पर आ गया। इस दौरान कुछ लोगों ने हिम्मत करके उसे कब्जे में कर लिया। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।
मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को शारदा नहर में छोड़ दिया। वन दरोगा राजेश कुमार के मुताबिक मगरमच्छ की आयु करीब एक वर्ष और लंबाई चार फुट है। ग्राम प्रधान शब्बन ने बताया कि तालाब में और भी मगरमच्छ हैं।