फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Villager murdered in dues dispute

Lakhimpur Kheri News: बकायेदारी के विवाद में ग्रामीण की हत्या

Tue, 29 Apr 2025 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Villager murdered in dues dispute
जीशान का फाइल फोटो।
उचौलिया। वरनैया गांव के मोड़ के पास मंगलवार को बकायेदारी के विवाद में एक ग्रामीण की हत्या कर दी गई। एक आरोपी पहले से ही घटनास्थल पर था, जबकि पांच अन्य आरोपी दो बाइकों पर सवार होकर आए और वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

पसगवां थाना क्षेत्र के गांव सोहौना निवासी आरिफ ने बताया कि वह, गांव वरनैया निवासी उसका रिश्तेदार जीशान और जीशान का चचेरा भाई तौफीक वरनैया मोड़ के पास एक ढाबा पर आ रहे परिचित ट्रक चालक राधेश्याम से मिलने आए थे। वहां वरनैया निवासी इंतजार पहले से मौजूद था। आरिफ ने बताया कि इंतजार पर ट्रक चलाने के उसके और तौफीक के 14 हजार रुपये बकाया हैं। इस बात को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान परिचित चालक राधेश्याम के आने पर वे लोग उससे बात करने लगे। वह चालक इंतजार का भी परिचित था। इंतजार भी राधेश्याम से बात करने लगा। आरिफ ने बताया कि इसी दौरान वहां दो बाइक पर सवार पांच लोग आए। उनके आते ही इंतजार ने जीशान पर डंडे से हमला कर दिया। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीशान राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर भागा तो बाइक पर आए युवकों में से एक ने तमंचे से गोली मारी दी। जीशान लहूलुहान होकर गिर पड़ा। गोली मारने के बाद हमलावर और इंतजार वहां से फरार हो गए। घायल जीशान को बाइक पर आरिफ और तौफीक उचौलिया थाने ले गए। वहां से एक निजी वाहन से शाहजहांपुर भेज दिया गया।
अस्पताल पहुंचने से पहले जीशान ने दम तोड़ दिया। जीशान की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने ढाबा पर खड़ी इंतजार की कार में तोड़फोड़ की। प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार सिंह और सीओ मोहम्मदी ने घटना के चश्मदीद आरिफ से घटना की जानकारी ली। उधर, जीशान की मौत से घर में कोहराम मच गया।

------------------------


बकाया रुपयों को लेकर इंतजार से विवाद था। घटना में इंतजार और पांच अन्य लोग शामिल हैं। मृतक जीशान का पोस्टमॉर्टम शाहजहांपुर में होगा। आरिफ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।
- अरुण कुमार सिंह, सीओ मोहम्मदी

जीशान का फाइल फोटो।

जीशान का फाइल फोटो।

जीशान का फाइल फोटो।

जीशान का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed