{"_id":"628683aea4463109986edc9c","slug":"village-head-and-secretary-are-asking-for-20-thousand-in-lieu-of-housing-lakhimpur-news-bly485352557","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास के बदले ग्राम प्रधान व सचिव मांग रहे 20 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास के बदले ग्राम प्रधान व सचिव मांग रहे 20 हजार
विज्ञापन
आवास की आस में दशरथ।
बुजुर्ग दशरथ ने सीएम कार्यालय को भेजी शिकायत
धौरहरा। 49 ग्राम पंचायतों वाले धौरहरा विकास खंड में प्रधान और सचिव मिलकर सरकारी योजनाओं में खेल कर रहे हैं। ग्राम पंचायत चहमलपुर में पात्र व्यक्ति को पीएम आवास नहीं मिल पा रहा है और वह झोंपड़ी में रहने को मजबूर है। आरोप है कि मामले में अधिकारी और प्रधान पीएम आवास के बदले 20 हजार रुपये मांग रहे हैं। मामले में सीएम कार्यालय को शिकायत की गई है।
विकास खंड धौरहरा की ग्राम पंचायत चहमलपुर निवासी दशरथ पुत्र मोती ने बताया कि प्रधान पति भज्जू ने गांव के के अपात्र लोगों को पीएम आवास का लाभ दे रहे हैं, जबकि उनसे 20 हजार रुपये की मांग की जा रही है। सीएम को भेजी शिकायत में आरोप लगाया है कि गांव के ही अपात्र व्यक्ति अनिल यादव पुत्र राजेंद्र यादव को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ पंचायत अधिकारी व प्रधान पति ने दिया है, जबकि अनिल यादव के पास ट्रैक्टर, बाइक समेत 10 एकड़ कृषि योग्य भूमि है। दशरथ ने बताया कि वह 20 हजार रुपये कहां से लाए। इसलिए झोंपड़ी में अपने परिवार के साथ रहने को विवश है। न तो उसे शौचालय का लाभ मिला है और न ही घर से निकलने वाले गंदे पानी के बदले बनवाए गए सोख्ता टैंक का पैसा ही दिया गया है।
उधर, मामले में बीडीओ धौरहरा नीरज दुबे ने बताया कि मामले की जानकारी कर जांच करवाएंगे। जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।