फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Vigilance team caught fake constable, ID card recovered

Lakhimpur Kheri News: सतर्कता दल ने फर्जी सिपाही को दबोचा, आईडी कार्ड बरामद

Fri, 11 Oct 2024 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Vigilance team caught fake constable, ID card recovered
लखीमपुर खीरी। एसएसबी में चल रही भर्ती प्रक्रिया के दौरान एक फर्जी सिपाही को सतर्कता दल ने दबोच लिया। युवक एक लाख 20 हजार रुपये लेकर अभ्यर्थियों को मेडिकल में पास कराने का झांसा दे रहा था। युवक को गढ़ी रोड स्थित एसएसबी परिसर के गेट नंबर तीन से हिरासत में लिया गया। पकड़े गए युवक के पास फर्जी आईडी कार्ड भी बरामद हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसएसबी के सतर्कता विभाग में तैनात मनोज कुमार ने दी गई तहरीर में बताया कि इस समय एसएससी (जीडी), पीएसटी, टीपीटी, डीएमई और आरएमई की भर्ती प्रक्रिया 23 सितंबर से चल रही है। सतर्कता टीम के अधिकारियों ने गेट संख्या तीन के समीप एक संदिग्ध युवक को दबोच लिया।
विज्ञापन

पकड़ा गया युवक सफेद टी-शर्ट और खाकी लोअर पहने था। युवक भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने आए अभ्यर्थियों से बात कर रहा था। संदेह होने पर पूछताछ की। टीम के अधिकारियों ने अभ्यर्थी अभय पांडेय से बात की पता चला कि युवक स्वयं को एसएसबी के रानीखेत सेंटर में बतौर सिपाही तैनात होने की बात कह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक एक लाख बीस हजार रुपये लेकर अभ्यर्थियों को मेडिकल में पास कराने का दावा कर रहा था। पूछताथ में उसने अपना नाम सूरज पाल बताया। सतर्कता दल ने आरोपी सूरज पाल के पास से नकली आई कार्ड, कार्ड होल्डर (एसएसबी मोनोग्राम वाला), एसएसबी शोल्डर बैच, एसएसबी नायलोन खाकी बेल्ट, हरी कैमो- टीशर्ट 6. कैमो पिटू बैग, आधार कार्ड, नाम प्लेट, कैप, लाइन यार्ड खाकी 11. वूलेन कैप आदि बरामद किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed